MP Police SI Result 2026: मध्य प्रदेश एम्प्लॉई सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर 2025 परीक्षा के पहले फेज के सिलेक्शन टेस्ट के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी. वो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. ये परीक्षा बोर्ड की और से 16 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित की गई है. बोर्ड की और से जारी किए गए पहले फेज के नतीजों के अनुसार कुल 5,734 कैंडिडेट ने परीक्षा पास की है. ये कैंडिडेट अब दूसरे स्टेज का एग्जाम देंगे.
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- रिजल्ट को देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर, "फर्स्ट फेज रिजल्ट- सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर 2025" लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
- एक नया पेज खुलेगा. जिसमें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालने को कहा जाएगा.
- पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें.
- उसके बाद "सर्च" पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.
बता दें पहले फेज की परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के 11 शहरों में किया गया था. जो कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन थे.
कितने पदों पर होनी है भर्ती
सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 500 पदों को भरा जाना है. इस भर्ती के लिए लाखों लोगों ने आवेदन किया था.
क्या है चयन प्रक्रिया
जो कैंडिडेट लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, वे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में जाएंगे. शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट के एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिए जाएंगे.
- लिखित परीक्षा (प्रीलिम्स और मेन्स),
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET),
- फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट (PST),
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन,
- मेडिकल जांच
ये भी पढ़ें- .DRDO के साथ काम करने का मौका, जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर निकली हैं भर्ती