MP Police Admit Card 2026 जारी, 655 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड शुरू

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय को ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 655 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं.

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उपनिरीक्षक (ASI- मिनिस्ट्रियल) पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन कैंडिडेट्स ने इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 655 खाली पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. 

एमपीईएसबी द्वारा जारी हॉल टिकट में उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र, एग्जाम डेट्स, परीक्षा की शिफ्ट और अन्य जरूरी निर्देश दिए गए हैं. एग्जाम सेंटर पर एंट्री के समय कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा. बिना हॉल टिकट के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दिया जा सकता.

डायरेक्ट लिंक एडमिट कर्ड

ऐसे डाउनलोड करें MP Police Admit Card 2026

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर अपनी भाषा हिंदी या अंग्रेजी सिलेक्ट करें.
  • इसके बाद ऊपर दिए गए Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब Police H.Q., Home (Police) Subedar (Stenographer) & Assistant Sub-Inspector Recruitment Test-2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर अपना 13 अंकों का एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DD/MM/YYYY) भरें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहा सिक्योरिटी कैप्चा भरकर Search बटन पर क्लिक करें.
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. अब सभी डिटेल्स चेक कर लें, फिर PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज पर्सनल डिटेल्स, एग्जाम सेंटर और रिपोर्टिंग टाइम को ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Featured Video Of The Day
भारत की चुनावी प्रक्रिया पर विदेशी सवाल, कितना जायज?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं