MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में वन रक्षक और जेल प्रहरी के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए फुल डिटेल

MPESB ने मध्य प्रदेश में वन रक्षक और जेल प्रहरी के 1679 पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं पास युवा 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस नौकरी को पाने के लिए आपको तीन चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले एक लिखित परीक्षा होगी.

Sarkari Naukri 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन रक्षक (Forest Guard), क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार कुल 1679 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी. आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 14 मार्च 2026 तक चलेगी. 

MPESB Recruitment 2026: किस विभाग में कितने पद खाली हैं?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1679 पदों को भरा जाना है, जो इस प्रकार हैं

वन रक्षक (Van Rakshak): 728 पद

क्षेत्र रक्षक (Kshetra Rakshak): 169 पद

जेल प्रहरी (Jail Prahari): 757 पद

सहायक जेल अधीक्षक (Asst. Jail Superintendent): 25 पद

MPESB Recruitment 2026: कौन कर सकता है अप्लाई? 

ज्यादातर पदों के लिए योग्यता बहुत ही सरल रखी गई है. अगर आप 10वीं पास (High School) हैं, तो आप वन रक्षक और जेल प्रहरी के पदों के लिए फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, सहायक जेल अधीक्षक जैसे ऊंचे पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट (Graduate) होना जरूरी है.

उम्र की सीमा क्या है?

उम्मीदवारों की उम्र की गिनती 1 जनवरी 2026 से की जाएगी-

न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए.

जरूरी बात- सहायक जेल अधीक्षक के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल है. आरक्षित वर्गों और महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी.)

MPESB Recruitment 2026: जरूरी तारीखें और फीस

आवेदन की शुररूआत: 28 फरवरी 2026

आखिरी तारीख: 14 मार्च 2026

फीस जमा करने की लास्ट डेट: 14 मार्च 2026

फॉर्म में सुधार: 19 मार्च 2026 तक

परीक्षा की तारीख: 07 अप्रैल 2026 से शुरू

फीस: जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रूपये और SC/ST/OBC/EWS के उम्मीदवारों को 250 रूपये फीस देनी होगी. पोर्टल चार्ज अलग से देय होगा.

MPESB Recruitment 2026: सिलेक्शन का तरीका क्या होगा?

इस नौकरी को पाने के लिए आपको तीन चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले एक लिखित परीक्षा होगी. इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक टेस्ट (दौड़ और फिजिकल) के लिए बुलाया जाएगा. अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद आपकी जॉइनिंग पक्की हो जाएगी.

MPESB Recruitment 2026: इस बात का रखें ख्याल

अगर कोई गलती होती है, तो उसे सुधारने के लिए पोर्टल पर अलग से 20 रुपये का चार्ज देना होगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | गहराएगा Iran-Israel War, नेस्तनाबूत करने का 'मेगा प्लान' क्या? | Trump | US