UPTET Last Minute Tips: यूपी TET परीक्षा के लिए लास्ट मिनट टिप्स, एग्जाम से पहले क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

UPTET परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर एक्सपर्ट टीचर्स दे रहे हैं कामयाबी के खास टिप्स. जानें आखिरी समय में रिवीजन, टाइम मैनेजमेंट और जरूरी गाइडलाइंस की पूरी जानकारी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक्सपर्ट्स का कहना है कि परीक्षा से ठीक एक-दो दिन पहले कोई भी नया टॉपिक शुरू करने से बचें.

UPTET 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) कल यूपी के 60 जनपदों के 955 केंद्रों पर होगी. ऐसे में समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो रही हैं. सबके दिमाग में एक ही बात चल रही है कि पेपर कैसा जाएगा, अच्छा कर पाएंगे या नहीं, रिवाइज कैसे करें और परीक्षा पास कर पाएंगे या नहीं...ऐसे ही कई सवाल... तो आपको बता दें कि लास्ट मूवमेंट पर आपको अपने आपको शांत रखना है. इसके अलावा लास्ट मिनट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देश के बड़े-बड़े टीचिंग एक्सपर्ट्स छात्रों जो खास टिप्स दे रहे हैं उनके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके अपने पेपर में अच्छा स्कोर कर सकते हैं...

 नया टॉपिक न करें शुरू

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लास्ट मिनट पर नया टॉपिक शुरू करने से बचें. नया पढ़ने के चक्कर में आप पुराना भी भूल सकते हैं. इस समय केवल अपने बनाए हुए शॉर्ट नोट्स (Short Notes) को ही रिवाइज करिए

पेडागोजी और कॉन्सेप्ट पर दें ध्यान

टीचर्स के मुताबिक, यूपी टेट में कॉन्सेप्ट और प्रैक्टिकल समझ वाले सवाल ज्यादा पूछे जाते हैं. बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) और भाषाओं (हिंदी व अंग्रेजी/संस्कृत) के पेडागोजी सेक्शन को एक बार सरसरी निगाह से देख लें. गणित के बेसिक फॉर्मूले और EVS के मुख्य बिंदुओं को रिवाइज कर लीजिए.

निगेटिव मार्किंग नहीं है, तो उठाएं पूरा फायदा

शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर याद दिलाया है कि यूपी टेट परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है. इसलिए परीक्षा हॉल में एक भी सवाल छोड़कर न आएं. अगर किसी सवाल का जवाब नहीं आता है, तो एलिमिनेशन मेथड का इस्तेमाल कर सही उत्तर तक पहुंचने की कोशिश करें.

Advertisement
समय का रखें खास ख्याल

परीक्षा हॉल में सबसे बड़ी चुनौती टाइम मैनेजमेंट (Time Management) की होती है. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि जो सवाल आसान लगें, उन्हें पहले हल कर लें. कठिन या उलझाने वाले सवालों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें. ओएमआर (OMR) शीट को साथ के साथ या हर सेक्शन के पूरा होने पर भरते जाएं, आखिरी मिनट के लिए न छोड़ें.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स आज ही रख लें पास

परीक्षा के दिन की गाइडलाइंस को लेकर भी टीचर्स सोशल मीडिया पर लगातार अलर्ट कर रहे हैं. ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें. अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) और ब्लैक बॉलपॉइंट पेन जरूर रख लीजिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें- यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक, 60 जनपदों के 955 केंद्रों पर होगी परीक्षा, AI CCTV से रखी जाएगी नजर


 

Featured Video Of The Day
चुटूपालु घाटी में 2 किमी तक वाहनों को रौंदता चला गया बेकाबू ट्रक