KVS Exam Date 2023: केंद्रीय विद्यालय TGT, PGT, PRT परीक्षा की तिथियां जारी, भरे जाएंगे 13 हजार से ज्यादा पद 

KVS Exam Date 2023: केंद्रीय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती परीक्षा की तिथियां आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी की गई हैं. ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक परीक्षा 7 फरवरी 2023 को शुरू होगी, जो 6 मार्च 2023 तक चलेगी.

Advertisement
Read Time: 23 mins
K
नई दिल्ली:

KVS Exam Date 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने असिस्टेंट कमिशनर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीआरटी (म्यूजिक), टीजीटी, पीजीटी, फाइनेंस ऑफिसर, एई (सिविल) और हिंदी ट्रांसलेटर, पीआरटी, जूनियर सेक्रेटरी असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और सीनियर सेक्रिटेरियट असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं. केंद्रीय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती परीक्षा की तिथियां आधिकारिक वेबसाइट  kvsangathan.nic.in पर जारी की गई हैं. ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक परीक्षा 7 फरवरी 2023 को शुरू होगी, जो 6 मार्च 2023 तक चलेगी. बता दें कि केंद्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षा 2022 के जरिए 13 हजार से अधिक भर्तियां होनी हैं. KVS Exam Date 2023: इस लिंक से डाउलोड करें

असिस्टेंट कमिशनर पद के लिए परीक्षा 7 फरवरी को, प्रिंसिपल पद के लिए 8 फरवरी, वाइस प्रिंसिपल व पीआरटी पद की परीक्षा 9 फरवरी को होगी. नीचे केंद्रीय विद्यालय परीक्षा की पूरी डेटशीट दी जारी रही है. 

JEE Main 2023: जेईई मेन की तारीखें रीवाइज्ड, जानिए जेईई की लेटेस्ट अपडेट 

Advertisement

केवीएस परीक्षा की तिथियां (KVS Exam Date 2023)

असिस्टेंट कमिशन - 7 फरवरी 2023 को 

प्रिंसिपल- 8 फरवरी 2023 को

वाइस प्रिंसिपल- 9 फरवरी 2023 को

टीजीटी- 12 फरवरी से 14 फरवरी 2023 तक

पीजीटी- 16 फरवरी से 20 फरवरी 2023 तक

फाइनेंस ऑफिसर, एई (सिविल) एंड हिंदी ट्रांसलेटर- 20 फरवरी 2023 को

पीआरटी- 21 फरवरी से 28 फरवरी 2023 को 

स्टेनोग्राफर ग्रेड 2- 5 मार्च 2023 को  

लाइब्रेरियन, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रिटेरियट- 6 मार्च 2023 को 

Delhi Nursery Admissions 2023: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट कुछ ही देर में, माता-पिता इन डॉक्यूमेंट्स की तैयारी रखें

Advertisement

केवीएस एडमिट कार्ड (KVS Admit Card 2023)

केंद्रीय विद्यालय भर्ती की ये परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी. ऐसे में उम्मीद है कि एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे. केंद्रीय विद्यालय एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से डाउनलोड किए जा सकेगा.  

Advertisement

केवी रिक्रूटमेंट 2023

केन्द्रीय विद्यालय ने 5 दिसंबर 2022 से 02 जनवरी 2023 तक टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13404 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थें. कुल अधिसूचित रिक्तियों में से 6414 रिक्तियां प्राइमरी टीचर्स (पीआरटी) और 702 रिक्तियां जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (जेएसए) पद पर की जानी है. 

Advertisement

SSC MTS 2023: एसएससी एमटीएस ने 10 हजार से अधिक पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 10वीं पास करें अप्लाई 

Featured Video Of The Day
Samarth By Hyundai: दिव्यांगों के लिए कार्यस्थल में समान अधिकारों की पहल, मगर कहां है कमी?
Topics mentioned in this article