80 लाख का सैलरी पैकेज, लेकिन 40 लाख ‘किडनैपिंग इंश्योरेंस’; IIM कोलकाता में मिला अनोखा जॉब ऑफर

Kidnapping Insurance: IIM कोलकाता के एक छात्र को 80 लाख रुपये का एनुअल पैकेज ऑफर किया गया. पहली नजर में यह ऑफर बेहद शानदार लगा, लेकिन असली चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब पैकेज का ब्रेकअप देखा गया. पता चला कि कुल 80 लाख में से सिर्फ करीब 40 लाख रुपये ही फिक्स सैलरी थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kidnapping Insurance: शख्स को मिला अजीब जॉब ऑफर

Kidnapping Insurance: 80 लाख रुपये का एनुअल पैकेज सुनते ही किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. IIM कोलकाता में एक छात्र को ऐसा ही ऑफर मिला. लेकिन जरा ठहरिए, मामला उतना सीधा नहीं है जितना दिखता है. इस 80 लाख के पैकेज में से 40 लाख रुपये ‘किडनैपिंग इंश्योरेंस' के नाम पर जुड़े थे. अब सवाल यही है कि आखिर ये ‘किडनैपिंग इंश्योरेंस' है क्या और इसे सैलरी का हिस्सा क्यों बनाया गया. मामला बड़ा दिलचस्प है और इसलिए ये मसला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. 

पॉडकास्ट से चर्चा में आया ‘किडनैपिंग इंश्योरेंस'

ये पूरा किस्सा कुशल लोढ़ा के एक पॉडकास्ट के दौरान सामने आया. बातचीत में उन्होंने IIM कोलकाता के एक स्टूडेंट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक कंपनी ने छात्र को 80 लाख रुपये का एनुअल सैलरी पैकेज ऑफर किया. पहली नजर में ये ऑफर बेहद शानदार लगा, लेकिन असली चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब पैकेज का ब्रेकअप देखा गया.

पता चला कि कुल 80 लाख रुपये में से सिर्फ करीब 40 लाख रुपये ही फिक्स सैलरी थे. बाकी 40 लाख रुपये ‘किडनैपिंग इंश्योरेंस' के रूप में जोड़े गए थे. यानी नौकरी के साथ ये भी कवर था कि अगर कर्मचारी का अपहरण होता है, तो उससे जुड़ी लागत इस इंश्योरेंस के जरिए संभाली जाएगी. ये कंपनी अफ्रीका में ऑपरेट करती है, जहां कुछ इलाकों में किडनैपिंग का खतरा ज्यादा माना जाता है. इसी वजह से इस तरह का इंश्योरेंस पैकेज का हिस्सा बनाया गया था. यही वजह है कि यह कहानी लोगों के बीच चर्चा में है.

क्या अच्छी सैलरी के लिए इतना रिस्क लिया जा सकता है

एक बात तो साफ है कि जॉब ऑफर को सिर्फ कुल CTC के आधार पर नहीं आंकना चाहिए. पैकेज में शामिल हर हिस्से को समझना जरूरी होता है. इस कहानी ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या सिर्फ ऊंची सैलरी के लिए ऐसे जोखिम वाली जगह पर काम करना सही है? एक तरफ मोटा पैकेज है, तो दूसरी तरफ उस पैकेज में ही छिपा संभावित खतरा भी साफ दिखाई देता है. यही वजह है कि यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement

सोशल मीडिया के मजेदार कमेंट

पूरा मामला ही इतना दिलचस्प था कि सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की झड़ी लग गई. ज्यादातर लोगों ने ‘किडनैपिंग इंश्योरेंस' टर्म ही पहली बार सुनी थी. जाहिर है कि उन्हें इसपर काफी ताज्जुब था. कुछ लोगों ने सवाल किया कि अगर किडनैपर्स ने 40 लाख से ज्यादा की रकम मांग ली तो क्या होगा? तो कुछ ने इससे आगे बढ़कर ये सलाह दे दी कि 40 लाख वसूलने के लिए खुद ही अपनी किडनैपिंग करवा लो. कुछ ने कहा कि भाड़ में जाए ऐसा पैकेज, जान है तो जहान है.

कुल मिलाकर, ये किस्सा सिर्फ एक अलग तरह के प्लेसमेंट ऑफर की कहानी नहीं है, बल्कि ये भी दिखाता है कि बड़े पैकेज के पीछे क्या-क्या जुड़ा होता है. ऐसे में किसी भी ऑफर को एक्सेप्ट करने से पहले उसके हर पहलू को समझना जरूरी है, ताकि बाद में कोई चौंकाने वाली बात सामने न आए.

Advertisement

जेवर एयरपोर्ट खुलने के बाद अब आ गई वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Featured Video Of The Day
'जंग की वजह से तेल...' IMF Chief का बड़ा बयान | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING NEWS