JPSC Pre Exam Date 2026 out : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने स्टेट पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. आयोग द्वारा जारी ताजा नोटिस के अनुसार, JPSC प्रीलिम्स परीक्षा अब 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने परीक्षा के लिए 12 अप्रैल की तारीख तय की थी.
लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसमें बदलाव किया गया और अब नई तिथि घोषित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस अपडेट के अनुसार ही अपनी रिवीजन प्लानिंग करें.
103 पदों पर होगी सीधी भर्ती
प्रशासनिक पद: डिप्टी कलेक्टर के 28 पद और DSP के 42 पद.
नगर निकाय एवं अन्य: असिस्टेंट म्यूनिसिपल कमिश्नर के 10 पद और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद.
विशेष पद: डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (2), जेल सुपरिटेंडेंट (2), और प्रोबेशन ऑफिसर के 4 पद.
जनसंपर्क व अन्य: डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के 10 पद और असिस्टेंट डायरेक्टर के 3 पद.
कैसे होता है चयन? - Selection Process
प्रीलिम्स (प्रारंभिक परीक्षा)यह पहला पड़ाव है. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार ही अगले दौर में पहुँचते हैं.
मेन्सप्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों को लिखित मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है.
इंटरव्यूमेन्स क्लियर करने वाले उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण होता है, जिसके बाद मेरिट के आधार पर फाइनल सेलेक्शन किया जाता है.