JPSC का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, आशीष अक्षत ने किया टॉप, ऐसे देखें रिजल्ट...

आपको बता दें कि जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 342 उम्मीदवार सफल हुए हैं. इनमें से आशीष अक्षत ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि दूसरा स्थान अभय कजरु, तीसरे स्थान पर रवि रंडन कुमार हैं. वहीं, चौथे पर गौतम गौरव और पांचवें पर श्वेता हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jobs 2025 : JPSC भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 342 उम्मीदवार चुने गए हैं.

JPSC CSE Final Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग ने साएसई (Civil service exam) 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जिसका अभ्यार्थियों को लंबे समय से इंतजार था. इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

NEET-UG 2025 परीक्षा दोबारा कराने की क्यों की थी Students ने मांग, कैसे होती है नीट काउंसलिंग, जानिए यहां..

आपको बता दें कि जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 342 उम्मीदवार सफल हुए हैं. इनमें से आशीष अक्षत ने पहला स्थान, जबकि दूसरा स्थान अभय कजरु, तीसरा स्थान रवि रंडन कुमार ने प्राप्त किया है. वहीं, चौथे पर गौतम गौरव और पांचवें पर श्वेता हैं.

ऐसे करें फाइनल रिजल्ट चेक

  1. फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  2. कैसे करें JPSC का रिजल्ट चेक
  3. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाएं.
  4. अब वेबसाइट के होम पेज पर “Final Result - JPSC Civil Services Exam 2023” पर क्लिक करिए.
  5. फिर आप निर्धारित क्रेडेंशियल का उपयोग करिए.
  6. अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. 
  7. अब आप इसको डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.  

आपको बता दें कि JPSC भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 342 उम्मीदवार चुने गए हैं. जिसमें डिप्टी कलेक्टर 207, पद पुलिस उपाधीक्षक 35, राज्य कर पदाधिकारी 56, कारा अधीक्षक 2, झारखंड शिक्षा सेवा के लिए कुल 10, जिला समादेष्टा के लिए 1, सहायक निबंधक 8, श्रम अधीक्षक 14, PO 6 और उत्पाद निरीक्षक के लिए कुल 3 का चयन किया गया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump ने बनाया ईरान को 2 Second में खत्म करने का प्लान? |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article