आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से दुनिया भर में लाखों लोगों की नौकरियां जा रही हैं. एआई तेजी से इंसानों द्वारा किए जाने वाले काम सीख रहा है. यह हर दिन और स्मार्ट हो रहा है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ऐसे कई काम हैं जिन्हें केवल आप कर सकते हैं, AI नहीं. ये काम हमेशा से ही इंसान करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे.
ऐसे काम जो AI नहीं कर सकता, पर आप कर सकते हैं
Emotional Intelligence
इंसानों में भावनाएं होती हैं, एआई में नहीं. इसलिए भावनात्मक समझ से जुड़े काम इंसान ही कर सकते हैं. AI आपके शब्दों को तो समझ सकता है, लेकिन भावनाओं को महसूस नहीं कर सकता. जैसे किसी इंसान का दर्द, केवल दूसरा इंसान ही समझ सकता है.
Original Thinking
इंसान ही AI को डेवलेप कर रहे हैं. एआई पहले से मौजूद डेटा के आधार पर काम कर रहा है. जबकि इंसान नई सोच और आइडिया सोच सकता है. जैसे AI किसी लेखक की कल्पना के समान कभी नहीं लिख सकता. मौलिकता एआई के लिए चुनौती है.
Moral Judgment
जीवन में ऐसे कई मोड़ आते हैं, जहां यह फैसला करना होता है कि कैसे संतुलन बनाया जाए. ये काम केवल इंसान ही कर सकता है. क्योंकि AI तो केवल उसमें फीड किए गए नियम और डेटा के आधार पर निर्णय लेता है.
Human Relations
इंसान संबंधों और समाज के ताने-बाने के बीच जीवन जीता है. जबकि एआई कभी ऐसा नहीं कर सकता. इंसान पूरा जीवन रिश्ते बनाता है. भरोसा, ईमानदारी जैसे गुण केवल इंसान में हो सकते हैं.
एलन मस्क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply
Emergency Decisions
जब भी इमरजेंसी निर्णय लेने होते हैं, तो वहां इंसान तय नियम या डेटा नहीं देखता. ऐसी स्थिति में इंसान अपने अनुभव और समझ के आधार पर रास्ता निकालता है. जबकि AI ये काम नहीं कर सकता.
इन कामों को करने में असक्षम है AI
- ऐसे लोग जो फील्ड में काम कर रहे हैं. जैसे प्लंबर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, कंस्ट्रक्शन वर्कर आदि.
- कोर्टरूम में वकील का काम, बतौर जज फैसले देना.
- इंसानों की देखभाल और उनसे भावनात्मक जुड़ाव वाले काम जैसे नर्स, शिक्षक या साइकोलॉजिस्ट्स जैसे काम एआई नहीं कर सकता है. एआई आज इतना डेवलेप है कि वह यह तो बता सकता है कि मरीज को क्या दवा देनी है, पर इमोशनल सपोर्ट नहीं दे सकता.