HPRCA Vacancy 2206 : सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ वैकेंसी जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जॉब ट्रेनी जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 149 पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है. आइए जानते हैं योग्यता और आवेदन करने की लास्ट डेट.
वैकेंसी डिटेल और आवेदन कब से है शुरू
एचपीआरसीए ने ट्रेनी जूनियर इंजीनियर (सिविल) के जिन 149 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, उसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 मई निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
योग्यता क्या होनी चाहिए
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से संबंधित पद अनुसार मैट्रिक या 12वीं या समकक्ष के साथ एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में नियमित पूर्णकालिक डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का होना भी अनिवार्य है.
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है. वहीं, आरक्षित क्षेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
सेलेक्शन प्रोसेस क्या होगी
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)/लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 23,500 रुपए प्रति माह होगी.
आवेदन शुल्क क्या होगा
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 800 रुपए तय किया गया है. वहीं, जिन कैंडिडेट्स से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्मों में सुधार करने का शुल्क 100 रुपए तय किया गया है.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.
वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.