IIT दिल्ली से पढ़कर IPS बनीं Gen Z जया शर्मा, हर‍ियाणा पुल‍िस की DSP ने कर द‍िखाया कमाल

जया शर्मा Gen Z की IPS अधिकारी हैं. HPSC में 8वीं रैंक लाकर DSP बनने से लेकर IIT दिल्ली, ISRO रिसर्च और UPSC में 248वीं रैंक हासिल करने तक, जानिए उनकी संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPS जया शर्मा की सक्‍सेस स्‍टोरी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईपीएस जया शर्मा का जन्‍म 1997 को हुआ. ऐसे में वो भारतीय पुल‍िस सेवा में Gen Z की अध‍िकारी हैं.
  • जया शर्मा हर‍ियाणा की रहने वाली हैं. ह‍िसार से शुरुआती श‍िक्षा प्राप्‍त की. पीजी से द‍िल्‍ली व‍िव‍ि से क‍िया.
  • यूपीएससी की स‍िविल सेवा परीक्षा 2023 में जया शर्मा ने अख‍िल भारतीय स्‍तर पर 248वीं रैंक हास‍िल की.

जया शर्मा भारतीय पुलिस सेवा में जनरेशन जेड (Gen Z) की अधिकारी हैं. हरियाणा के एक छोटे से गांव बड़वा से निकलकर जया शर्मा ने सफलता की ऊंची उड़ान भरी है. वे पहले हरियाणा पुलिस में डीएसपी बनीं और इसके बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करके 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी बनीं.

असफलता से न हारने का संदेश

जया शर्मा की सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो शुरुआती असफलताओं से हार मान लेते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दोबारा प्रयास नहीं करते. जया शर्मा भी यूपीएससी परीक्षा में असफल हुईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने फिर से कड़ी मेहनत की और आखिरकार आईपीएस अधिकारी बनकर दिखाया. 

यूपीएससी क्रैक करने से पहले जया शर्मा हर‍ियाणा पुल‍िस सेवा में डीएसपी बन गई थीं.  

जया शर्मा का जन्‍म 1997 में हुआ

जया शर्मा का जन्म 3 अप्रैल 1997 को हरियाणा के बड़वा गांव में हुआ. उनके पिता प्रमोद शर्मा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में DFSC रहे हैं, जबकि उनकी मां नीतू शर्मा एक गृहणी हैं. 1997 से 2012 के बीच पैदा होने वालों को जनरेशन जेड कहा जाता है.

जया शर्मा की शुरुआती पढ़ाई हिसार के विद्या देवी जिंदल स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली और आईआईटी दिल्ली से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की. इस दौरान उन्होंने इसरो के एक रिसर्च प्रोजेक्ट पर भी काम किया. 

Advertisement

जया शर्मा ने यूपीएससी की सिव‍िल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंड‍िया लेवल पर 248वीं रैंक हास‍िल की. 

HPSC में 8वीं रैंक और UPSC में AIR 248

जया शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया 248वीं रैंक हासिल की. उन्हें भारतीय पुलिस सेवा कैडर आवंटित हुआ और वे साल 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी बनीं. जया शर्मा को यूपीएससी में अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली. जब उनका यूपीएससी का परिणाम आया, तब वे हरियाणा में अंडर-ट्रेनी डीएसपी के पद पर तैनात थीं. इससे पहले उन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 8वीं रैंक हासिल कर डीएसपी का पद प्राप्त किया था. 

आईपीएस बनने के बाद जया शर्मा ने सोशल मीड‍िया पर अपनी सक्‍सेस स्‍टोरी शेयर की. 

LinkedIn पर साझा की अपनी संघर्षगाथा

जया शर्मा ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर अपनी संघर्षगाथा साझा करते हुए लिखा कि यूपीएससी में दो बार प्रीलिम्स परीक्षा में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने अपनी कमियों को स्वीकार किया और उनमें सुधार किया. असफलता से टूटने के बजाय उन्होंने उन चीजों पर काम किया, जिन्हें बदलना उनके वश में था.  

Advertisement



यह भी पढ़ें  ​​​​​​-  पूर्व IAS दिव्या मित्तल के बैचमेट का इस्तीफा भी मंजूर, कौन हैं जगमोहन मीणा, जिन्होंने छोड़ी IPS की नौकरी

Topics mentioned in this article
IPS
Jobs
UPSC
Haryana