IOCL ने अप्रेंटिस के 144 पदों पर निकाली वैकेंसी, लिखित परीक्षा के बिना मिल जाएगी नौकरी

IOCL Apprentice Recruitment 2026: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर आवेदन का लिंक मिलेगा. इसपर क्लिक कर दें और पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें. सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड कर दें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IOCL Apprentice Recruitment 2026: इन पदों के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी.

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये शानदार मौका है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अप्रेंटिसशिप के 144 पदों पर भर्ती निकाली गई है. आईओसीएल के अनुसार अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू हो जाएगी जो कि 9 मार्च को शाम 5 बजे तक चलेगी. जो भी उम्मीदवार आवेदन करने की इच्छा रखते हैं वो तुरंत अप्लाई कर दें.

 किन पदों पर निकाली गई है भर्ती 

आईओसीएल ने जिन अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं, उनकी जानकारी इस प्रकार है-

तकनीशियन अप्रेंटिस

ट्रेड अप्रेंटिस

ग्रेजुएट अप्रेंटिस

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट-https://iocl.com/apprenticeships पर जाना होगा. होमपेज पर आवेदन का लिंक मिलेगा. इसपर क्लिक कर दें और पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें. सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड कर दें.

कौन कर सकते है आवेदन

  1. ट्रेड अप्रेंटिस पर के लिए वो लोग आवेदन कर करते हैं, जिनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से 2 वर्ष की आईटीआई हो. 
  2. टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए डिप्लोमा 3 वर्ष का होना चाहिए.
  3. ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
  4. डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं कक्षा की डिग्री होना अनिवार्य है.
  5. कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए.

क्या है आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए. जबकि अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया

अप्रेंटिसशिप विभिन्न पदों के लिए चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. यानी किसी भी तरह की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- बिहार पुलिस में बंपर भर्ती: सिपाही के 993 पदों पर वैकेंसी, 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका

Featured Video Of The Day
Israel Vs Iran War | Khamenei Death News: खामेनेई के बेटे को होंगे ईरान के नए सुप्रीम लीडर: सूत्र