NCC कैडेट्स के लिए भारतीय सेना में निकली सीधी भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

Indian Army NCC Special Entry: शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत भारतीय सेना की तरफ से ये भर्ती निकाली गई है. इसमें एनसीसी कैडेट्स को बिना किसी रिटन एग्जाम के अफसर बनने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Army NCC Special Entry

Indian Army NCC Special Entry: भारतीय सेना NCC स्पेशल एंट्री स्कीम 124वें कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. एनसीसी कैडेट्स के लिए ये एक सीधी भर्ती है, जिसके लिए 13 फरवरी, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. स्पेशल एंट्री स्कीम का ये कोर्स अक्टूबर 2026 में शुरू होने वाला है. इसके तहत कुल 76 पदों को भरा जाएगा, जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है और रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्या करना होगा. 

अफसर बनने का मौका

राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी NCC में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए भारतीय सेना ने ये बड़ा मौका दिया है. इससे छात्रों को सीधे अधिकारी बनने का मौका दिया जा रहा है. शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ये भर्ती आयोजित हो रही है. बिना किसी एग्जाम के नौकरी पाने का इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता है. इसीलिए अगर आपने भी एनसीसी लिया था तो आप तुरंत इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

किसके लिए कितनी भर्ती?

  • NCC पुरुष: 63 पद
  • NCC महिला: 5 पद
  • युद्ध हताहतों के आश्रित: 8 पद (7 पुरुष और 1 महिला)

कैसे करें आवेदन?

  • इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं 
  • इस वेबसाइट पर स्पेशल एंट्री स्कीम 124वें कोर्स का लिंक नजर आएगा
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा 
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान तमाम जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे

कौन कर सकता है आवेदन?

  • एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम-124 कोर्स में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. 
  • उम्मीदवारों के पास NCC 'C' सर्टिफिकेट होना चाहिए जिसमें न्यूनतम 'B' ग्रेड हो.
  • इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. 

सीधे होगा इंटरव्यू

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि एनसीसी कैडेट्स को बिना किसी परीक्षा के अफसर बनने का मौका दिया जा रहा है. उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद सीधे SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट SSB के प्रदर्शन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर तैयार की जाएगी.

Agniveer Registration 2026: अग्निवीर भर्ती में युवाओं को मिल गई ये बड़ी छूट, आज से आवेदन शुरू

Featured Video Of The Day
Lucknow Hit And Run Case: 12वीं के छात्र ने स्विफ्ट कार से 6 लोगों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत!