Indian Air Force AFCAT-1 Exam Results: इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2026) के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है, वो इंडियन एयर फोर्स (IAF) की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर लें. ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर स्कोरकार्ड देखा जा सकता है. इंडियन एयर फोर्स (IAF) की और से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 31 जनवरी को आयोजित हुआ था. देश भर के लाखों युवाओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था. जो कि लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे. बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के तहत फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में ग्रुप A गैजेटेड ऑफिसर पदों को भरा जाना है. कुल 340 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.
क्या होती है AFCAT परीक्षा
AFCAT परीक्षा उन युवा पुरुषों और महिलाओं के लिए एक गेटवे का काम करती है, जो कमीशन ऑफिसर के तौर पर इंडियन एयर फ़ोर्स में शामिल होना चाहते हैं. जो भी उम्मीदवार AFCAT परीक्षा को पास करते हैं, उनका चयन इंडियन एयर फ़ोर्स के लिए हो जाता है.
AFCAT रिज़ल्ट 2026 चेक करने के स्टेप्स
- अपना AFCAT 01/2026 रिज़ल्ट देखने के लिए afcat.edcil.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर AFCAT 1 Result 2026 Declared का लिंक होगा. इसपर क्लिक कर दें.
- एक नया पेज खुलेगा. जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालने को कहा जाएगा.
- ये सारी जानकारी सही से भर दें. जानकारी भरते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
- फिर उसे डाउनलोड कर लें.
क्या है अगला चरण
AFCAT रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद, क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को अगले सिलेक्शन प्रोसेस से गुजरना होगा जो कि इस प्रकार हैं.
स्टेज 1: AFSB रजिस्ट्रेशन
स्टेज 2: AFSB टेस्टिंग कंपोनेंट्स
स्टेज 3: मेडिकल एग्जामिनेशन
स्टेज 4: फाइनल मेरिट लिस्ट