India GDS 2nd Merit List 2026: India Post GDS भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल में कभी भी जारी कर सकता है. ये लिस्ट भी indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जाएगी. बता दें कि 23 मार्च, 2026 को इंडिया पोस्ट ने जीडीएस (Gramin Dak Sevak - ग्रामीण डाक सेवक) भर्ती की पहली लिस्ट जारी की थी. पहली लिस्ट के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, उम्मीद है कि यह दूसरी लिस्ट भी जारी की जा सकती है. इस भर्ती के तहत 23 पोस्टल सर्कल्स में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों को भरा जाना है.
इस भर्ती के तहत मुख्य रूप से नीचे बताए गए पदों को भरा जाना है-
- ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
- असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
- डाक सेवक
इन पदों पर भर्ती बिना किसी परीक्षा के की जा रही है. उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के हिसाब से होगा. यानी 10वीं कक्षा में हासिल किए गए अंकों के हिसाब से मेरिट लिस्ट बनाई गई है. जीडीएस भर्ती की पहली लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम नहीं आया था. वो दूसरी लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं. ये इंतजार अप्रैल में खत्म होने वाला है.
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- डाक विभाग ने जनवरी-फरवरी 2026 में देशभर के विभिन्न सर्किलों में करीब 28,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली थी.
- लाखों युवकों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था.
- इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया फरवरी 2026 तक चली थी.
- पहली मेरिट सूची (1st Merit List) मार्च के पहले सप्ताह में जारी की गई थी.
- अगर पहली मेरिट लिस्ट के तहत पद नहीं भर पाते हैं, तो दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी.
- पहली लिस्ट में चयनित हुए अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन 23 मार्च तक चला था.