इंडिया पोस्ट GDS भर्ती की सर्किल वाइज वैकेंसी जारी, देखें किस राज्य में कितने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

डाक विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 28,636 पदों भर्ती होगी. सामान्य वर्ग के लिए 12,696 पद रखे गए हैं. ओबीसी के लिए 5,694 पद रखे गए हैं. एससी के लिए 3,942 पद हैं, एसटी के लिए 2,716 पद आरक्षित हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
डाक विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 28,636 पदों भर्ती होगी.

भारतीय डाक विभाग ने हाल ही में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया था. नोटिफिकेशन के अनुसार GDS की कुल 28,636 पदों पर भर्ती की जानी है. वहीं अब रिक्तियों का सर्किल वाइज विवरण भारतीय डाक विभाग की और से जारी कर दिया गया है. राज्य के अनुसार वैकेंसी की जानकारी भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर अपलोड कर दी गई है. जो भी उम्मीदवार ये परीक्षा देना चाहते हैं  वो भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वैकेंसी की जानकारी देख सकते हैं.

कैसे करें आवेदन

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 14 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी है. जबकि आवेदन में किसी भी तरह का सुधार करने के लिए 18 और 19 फरवरी को करेक्शन विंडो खोली जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन

भारतीय डाक विभाग की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 10वीं कक्षा में मैथ्स और अंग्रेजी विषय होना चाहिए. इन विषयों में अगर कक्षा 10वीं पास की है तो ही आवेदन करें. इसके अलावा राज्य के हिसाब से स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है.

डाक विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 28,636 पदों भर्ती होगी. सामान्य वर्ग के लिए 12,696 पद रखें गए हैं. ओबीसी के लिए 5,694 पद रखें गए हैं. एससी के लिए 3,942 पद हैं, एसटी के लिए 2,716 पद है. इसके अलावा  EWS के लिए 2,719 पद और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 869 पद रखे गए हैं.

सर्किल वाइज विवरण

  1. उत्तर प्रदेश में 3,169 पद,
  2. महाराष्ट्र में 3,553 पद,
  3. पश्चिम बंगाल में 2,983 पद,
  4. मध्य प्रदेश में 2,102 पद,
  5. तमिलनाडु में 2,009 पद,
  6. बिहार में 1,344 पद,
  7. ओडिशा में 1,191 पद,
  8. छत्तीसगढ़ में 1,155 पद,
  9. झारखंड में 908 पद,
  10. राजस्थान में 634 और
  11. दिल्ली में 38 पद
Featured Video Of The Day
Gym Love Jihad Case में UP के Mirzapur में बड़ी गिरफ्तारी | BREAKING NEWS