India Post GDS 4 merit list 2026: इस दिन जारी हो सकती है इंडिया पोस्ट GDS की चौथी मेरिट लिस्ट, नोट करें तारीख

India Post GDS 4 merit list 2026: इंडिया पोस्ट ने अबतक GDS की कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. तीसरी मेरिट लिस्ट को 11 मई को जारी किया गया था. वहीं जिन उम्मीदवारों का नाम अभी तक किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, वो अब चौथी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी हुई थी.

India Post GDS 4 merit list 2026: इंडिया पोस्ट ने हाल ही में GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है. तीसरी मेरिट लिस्ट में विभिन्न पोस्टल सर्किलों में कुल 6,690 उम्मीदवारों का अस्थायी रूप से चयन किया गया है. वहीं जिन भी उम्मीदवारों ने इंडिया पोस्ट GDS के लिए आवेदन किया है और उनका नाम अभी तक मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, वो चौथी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं. तीसरी मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के चरणों में आगे बढ़ेंगे. उसके बाद चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है.

कब तक जारी होगी GDS की चौथी मेरिट लिस्ट 2026

इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च, 2026 को जारी हुई थी. इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 10 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी.  तीसरी मेरिट लिस्ट 11 मई 2026 को जारी हुई थी. ऐसे में उम्मीद है कि इंडिया पोस्ट GDS की चौथी मेरिट लिस्ट 12 जून 2026 के आसपास जारी हो सकती है. 

चौथी मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं

जिन उम्मीदवारों ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब राज्य-वार PDF मेरिट लिस्ट के माध्यम से ऑनलाइन अपना चयन स्टेटस देख सकते हैं. डाक विभाग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर चौथी मेरिट लिस्ट को जारी किया जाएगा. लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार India Post GDS Online Portal पर जाएं. यहां पर होम पेज पर 'Candidate's Corner' मेनू होगा. इसपर क्लिक कर दें. यहां पर Shortlisted Candidates टैब होगी, उसप क्लिक करें. अपना Postal Circle चुनें और PDF फ़ाइल खोलकर 'Supplementary List-IV' पर क्लिक करें. Ctrl + F दबाएं और अपना Registration Number टाइप करें, अपना नाम चेक कर लें.

मेरिट लिस्ट में नाम आने पर क्या करें

आपका रजिस्ट्रेशन नंबर अगर चौथी लिस्ट में आता है, तो आपको एक ऑटोमैटिक SMS या ईमेल आएगा. आपके नाम के आगे दिए गए डिविज़नल ऑफ़िस में जाकर ज़रूरी दस्तावेज का वेरिफेकशन करवाना होगा.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल, क्या-क्या होगा महंगा?