India Post GDS 2026 2nd Merit List out: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट हुई जारी

India Post GDS 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च को जारी की गई थी. पहली मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आया था, उनके दस्तावेजों का सत्यापन 23 मार्च तक चलाता था. जिसके बाद अब दूसरी लिस्ट जारी की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ों का सत्यापन करवाना होगा.

India Post GDS 2026 2nd Merit List out: ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. जो भी उम्मीदवार दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे वो भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 27 अप्रैल, 2026 या उससे पहले अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा. जिस डिवीज़न के लिए उम्मीदवार का चयन हुआ होगा, उन्हें उसी डिवीजन के डिवीजनल कार्यालय में जाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा.

India Post GDS 2nd Merit List कैसे डाउनलोड करें?

  1. इंडिया पोस्ट GDS दूसरी मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं.
  2. यहां होमपेज पर, "GDS Online Engagement Schedule-I, January-2026" पर क्लिक करें और फिर संबंधित राज्यों के लिए "Supplementary list" पर क्लिक करें.
  3. दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी.
  4. इसे सेव करके रख लें.

बता दें कि इंडिया पोस्ट GDS भर्ती प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू हुई थी. जो कि 14 फरवरी तक चली थी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत GDS के 28,636 पदों को भरा जाना है. इंडिया पोस्ट ने GDS की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च को जारी की थी. इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम थे, उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 23 मार्च तक समय दिया गया था. सबसे ज़्यादा पद 3547 महाराष्ट्र सर्कल के लिए निकले हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के लिए 3168 और पश्चिम बंगाल के 2963 पद निकाले गए हैं.

आवेदन कब से हुई थी शुरू2, फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख क्या थी14 फरवरी, 2026
पहली मेरिट सूची कब जारी हुई थी 6 मार्च, 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट कब जारी हुई है10 अप्रैल 2026

GDS भर्ती की मेरिट लिस्ट सिस्टम-जनरेटेड है. उम्मीदवारों की लिस्ट 10वीं कक्षा में आए उनके अंकों के हिसाब से बनाई गई है. यानी ये भर्ती सीधे तौर पर की जा रही है, बिना किसी परीक्षा के. 

Featured Video Of The Day
India Nuclear Energy: न अमेरिका, न चीन.... भारत ने वो कर दिखाया, जिससे दुनिया भी हैरान