IIT Highest Package: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हर स्टूडेंट का सपना IIT में एडमिशन पाना होता है. इसके लिए हर साल लाखों स्टूडेंट्स जेईई मेंस और एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होते हैं. आईआईटी कैंपस सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि प्लेसमेंट के लिए भी शानदार होती हैं. ये कैंपस हर साल बड़ी कंपनियों के लिए हॉटस्पॉट बन जाते हैं. यहां से पढ़कर निकलने वाले छात्रों को दुनियाभर की टॉप कंपनियां भारी-भरकम पैकेज के साथ जॉब ऑफर करती हैं. आइए जानते हैं IIT के टॉप-5 सैलरी पैकेज के बारें में..
1. IIT मद्रास- 4.3 करोड़ का पैकेजआईआईटी मद्रास के एक स्टूडेंट को जेन स्ट्रीट ने 4.3 करोड़ रुपये का प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) दिया. इस स्टूडेंट ने पहले कंपनी में इंटर्नशिप की थी और उसके काम और स्किल्स को देखकर कंपनी ने ये ऑफर दिया. अब वह हॉन्ग कॉन्ग में क्वांटिटेटिव ट्रेडर के रूप में जॉइन करने वाला है. ये अब तक का सबसे बड़ा PPO ऑफर है. इसकी चर्चा देशभर में है.
आईआईटी हैदराबाद के स्टूडेंट एडवर्ड नाथन वर्गीस ने कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई की और नीदरलैंड की ट्रेडिंग कंपनी ऑप्टिवर से 2.5 करोड़ रुपये का पैकेज पाया. एडवर्ड ने महज दो महीने की इंटर्नशिप की थी, लेकिन कंपनी ने इसे प्री-प्लेसमेंट ऑफर में बदल दिया. एडवर्ड कहते हैं कि मेहनत, सही कोर्स चुनना और समय पर इंटरव्यू देना से उन्हें इतना बड़ा पैकेज दिलाने में मदद मिली. उनके लिए यह ऑफर करियर की बड़ी छलांग साबित हई.
3. IIT बॉम्बे- 3.67 करोड़ रुपयेआईआईटी बॉम्बे में सबसे बड़ा पैकेज 3.67 करोड़ रुपये का रहा. यह पैकेज आईटी और ट्रेडिंग सेक्टर के स्टूडेंट्स को मिला. इस पैकेज ने दिखाया कि आईआईटी बॉम्बे की पढ़ाई और एक्सपोजर छात्रों को ग्लोबल मार्केट में सीधे अवसर दिला सकता है. कंपनियों को यहां के स्टूडेंट्स की स्किल और काम की क्वालिटी पसंद आती है.
आईआईटी रुड़की में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने 2.15 करोड़ रुपये तक के ऑफर्स दिए. यहां के स्टूडेंट्स ने अपनी स्किल और प्रोजेक्ट्स के दम पर यह बड़ा मौका हासिल किया. इस तरह के ऑफर्स दिखाते हैं कि छोटे आईआईटी कैंपस भी ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना चुके हैं.
5. IIT BHU और IIT कानपुर- 1.67 से 1.9 करोड़ के पैकेज
आईआईटी BHU में सबसे बड़ा पैकेज 1.67 करोड़ रुपये और IIT कानपुर में 1.9 करोड़ रुपये तक रहा. यहां के छात्रों ने अपनी मेहनत, इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स से यह अचीवमेंट हासिल की. इसके अलावा भी हर साल आईआईटी के अलग-अलग कैंपस में पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी ग्लोबल कंपनियों से शानदार ऑफर्स मिलते हैं.