IBPS Clerk Mains 2026 Result Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क मेन्स परीक्षा ((CRP-RRBs-XIV)) का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) पदों को भरा जाना है. जिन भी उम्मीदवारों ने IBPS की और से आयोजित की गई ये परीक्षा दी है, वो IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है. IBPS RRB क्लर्क मेन्स 2026 परीक्षा के तहत कुल 8002 पदों को भरा जाना है. इस भर्ती के तहत देश भर के रीजनल रूरल बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती होगी.
जिन कैंडिडेट्स ने मेन्स एग्जाम दिया था, वे प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जाकर चेक कर लें. रीजनल रूरल बैंकों की और से बताई गई कैटेगरी वाइज खाली पदों के आधार पर ऑफिस असिस्टेंट के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट हुआ है.
रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन आईडी रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी.
IBPS RRB क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले www.ibps.in पर जाएं.
- यहां पर ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के नतीजों का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
- एक नया पेज खुलेगा. उसपर कैंडिडेट का रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर भरने को कहा जाएगा.
- ये जानकारी सही से भरते ही नतीजे स्क्रीन के सामने आ जाएगे.
IBPS के अनुसार प्रोविजनल अलॉटमेंट को नौकरी का प्रस्ताव नहीं माना जाएगा. उम्मीदवारों को आवंटित रीजनल रूरल बैंक के पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा. हर तरह का वेरिफिकेशन होने के बाद संबंधित रीजनल रूरल बैंक नियुक्ति पत्र जारी करेगा. दस्तावेजों का सत्यापन की प्रक्रिया और अन्य प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को संबंधित रीजनल रूरल बैंक की और से ही अपॉइंटमेंट लेटर जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- रेलटेल में मैनेजर सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, 6 अप्रैल तक आवेदन का मौका