IBPS Clerk Mains Exam 2025 का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

IBPS Clerk Mains Exam Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल बैंकिंग (IBPS) ने क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर रिजल्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
15,701 वैकेंसी पर भर्ती के लिए 29 नवंबर और 2 दिसंबर 2026 को परीक्षा हुई थी. 

इंस्टीट्यूट ऑफ़ पर्सनल बैंकिंग (IBPS) ने क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. हालांकि रिजल्ट में चंडीगढ़ के लिए अलॉटमेंट शामिल नहीं है. बता दें कि कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स की 15,701 वैकेंसी पर भर्ती के लिए 29 नवंबर और 2 दिसंबर 2026 को परीक्षा हुई थी. मेन्स एग्जाम क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा. जो एक क्वालिफाइंग राउंड है. यह टेस्ट कैंडिडेट की उस राज्य भाषा में प्रोफिशिएंसी को जांचने के लिए लिया जाता है. जिसके लिए उसने अप्लाई किया होता है.

IBPS Clerk Mains Result कैसे चेक करें?

  • इंस्टीट्यूट ऑफ़ पर्सनल बैंकिंग (IBPS) ने क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट IBPS की साइट ibps.in पर जारी किया गाया है.
  • रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार ibps.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर "CRP Clerial Cadre" लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें. 
  • इसपर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा जिसपर "ऑनलाइन मेन एग्जामिनेशन का रिजल्ट" लिखा होगा. इसपर क्लिक कर दें.
  • फिर अपना अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें दें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे भविष्य के लिए सेव कर लें.

 प्रीलिम्स परीक्षा 12 लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स ने दी थी. प्रीलिमिनरी राउंड को सफलतापूर्वक क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को क्लर्क मेन्स परीक्षा में बैठने का मौका मिला था. IBPS ने 29 नवंबर और 2 दिसंबर, 2025 को क्लर्क मेन्स परीक्षा आयोजित की थी. मेन्स परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.  IBPS क्लर्क भर्ती के लिए उम्र सीमा 20 से 28 साल के बीच थी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के कोनारक बेस पर इजरायल का अटैक में ईरानी हथियार डिपो तबाह | BREAKING