IAS गंगा सिंह राजपुरोहित: राजस्थान के छोटे से गांव ने गुजरात को दिया यंगेस्ट कलेक्टर, नर्मदा DM बन रचा इतिहास

IAS अधिकारी गंगा सिंह राजपुरोहित नर्मदा जिले के DM बन गुजरात के सबसे युवा कलेक्टर बन गए हैं. जानिए 23 की उम्र में हिंदी माध्यम से UPSC क्रैक करने वाले राजस्थान में बालोतरा के गंगा सिंह की सक्‍सेस स्‍टोरी. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IAS गंगा सिंह राजपुरोहित: मात्र 23 की उम्र में हिंदी माध्यम से बने IAS, अब गुजरात को मिला सबसे युवा DM
@ImGangaSingh
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गंगा सिंह राजपुरोहित ने 23 वर्ष की उम्र में हिंदी माध्यम से UPSC परीक्षा पास कर 2017 बैच के IAS अधिकारी बने।
  • वे राजस्थान के बालोतरा जिले के डंडाली गांव के निवासी हैं, जो भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है।
  • गंगा सिंह वर्तमान में गुजरात के नर्मदा जिले के सबसे युवा जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं।

IAS Ganga Gingh Rajpurohit: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर राजस्‍थान के बालोतरा ज‍िले के छोटे से गांव की गलियों से निकलकर कोई जब लड़का अपनी मेहनत के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी पास करता है, तो इतिहास बनना तय होता है. कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है 2017 बैच के IAS अधिकारी गंगा सिंह राजपुरोहित ने. महज 23 साल की उम्र में हिंदी माध्यम से UPSC क्रैक करने वाले गंगा सिंह ने गुजरात के नर्मदा जिले के जिला कलेक्टर का पदभार संभालते ही नया कीर्तिमान रच दिया. वे वर्तमान में गुजरात के सबसे युवा DM हैं.

गुजरात में साल 2017 का बैच सबसे युवा

बता दें क‍ि गुजरात कैडर में अभी 2017 बैच के 9 आईएएस अधिकारी कार्यरत हैं. इनमें से 7 बैचमेट विभिन्न जिलों में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि शेष दो अन्य पदों पर कार्यरत हैं. 2017 बैच गुजरात कैडर में फ‍िलहाल कार्यरत सबसे युवा कलेक्टर्स का बैच है, और इनमें सबसे कम 32 वर्ष की उम्र गंगा सिंह राजपुरोह‍ित की ही है. 

यह भी पढ़ें-  IAS Ravi Sihag: पत्नी आईएएस इशिता राठी को भी J&k में पोस्टिंग, शादी 6 माह के बाद 3271 KM की दूरी खत्म

ias ganga singh rajpurohit youngest collector gujarat narmada dm                                              Photo Credit: @ImGangaSingh

Advertisement

बालोतरा के डंडाली गांव में जन्‍मे गंगा स‍िंह राजपुरोह‍ित 

गुजरात के सबसे युवा जिला कलेक्टर IAS गंगा सिंह राजपुरोहित NDTV से बातचीत में  बताते हैं कि वे राजस्थान के सीमावर्ती इलाके से आते हैं. भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे नए जिले बालोतरा की सिणधरी तहसील के डंडाली गांव में 5 मई 1994 को उनका जन्म हुआ था. करीब 2000 की आबादी वाला गांव डंडाली ज‍िला मुख्‍यालय बालोतरा से लगभग 45 क‍िलोमीटर दूर है. गंगा स‍िंंह राजपुरोह‍ित ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2016 में ऑल इंडिया स्तर पर 33वीं रैंक हासिल की थी. यह संघ लोक सेवा आयोग में उनका दूसरा प्रयास था. 

ias ganga singh rajpurohit youngest collector gujarat narmada dm                                              Photo Credit: @ImGangaSingh

Advertisement
IAS गंगा सिंह राजपुरोहित ने 14 मई 2026 को गुजरात के नर्मदा जिले के कलेक्टर- जिला मजिस्ट्रेट के रूप में पदभार संभाला. बतौर जिला कलेक्टर यह उनकी पहली पोस्टिंग है. नर्मदा के DM बनने से पहले वे वडोदरा नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे.

23 की उम्र में हिंदी माध्यम से सफलता

गंगा सिंह राजपुरोहित ने बताया कि उन्होंने महज 23 साल की उम्र में ही हिंदी माध्यम से UPSC की परीक्षा पास कर ली थी. इस परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय भी हिंदी साहित्य ही था, जबकि उनके पास B.Sc. की डिग्री है. गंगा सिंह की शुरुआती शिक्षा उनके पैतृक गांव डंडाली के सरकारी स्कूल में हुई. उन्होंने 10वीं कक्षा में 76% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया. इसके बाद 12वीं की पढ़ाई जालोर से पूरी की, जहाँ 83% अंकों के साथ वे स्कूल टॉपर रहे और पूरे जिले में छठा स्थान हासिल किया.    

यह भी पढ़ें- IPS की लव स्‍टोरी: LBSNAA प्रोफेसर की बेटी पर आया दिल, बस्‍तर SP को FB पर म‍िला प्‍यार

गंगा सिंह राजपुरोहित ने 23 साल की उम्र में ही हिंदी माध्यम से UPSC की परीक्षा पास कर ली थी .                    Photo Credit: @ImGangaSingh

B.Sc. के दौरान दादा जी से मिली प्रेरणा

कॉलेज की पढ़ाई के लिए गंगा सिंह जोधपुर आ गए और जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से वर्ष 2014 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 76% अंकों से B.Sc. पूरा किया. कॉलेज के दिनों में उनके माता-पिता और विशेष रूप से उनके दादा जी ने उन्हें सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया. स्नातक के अंतिम वर्ष में ही उन्होंने NCERT की किताबों और सिविल सेवा पत्रिकाओं से बुनियादी तैयारी शुरू कर दी थी.

Advertisement

इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से 'हिंदी साहित्य' में MA किया. UPSC में वैकल्पिक विषय के रूप में 'हिंदी साहित्य' चुनकर उन्होंने मुख्य परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया. गंगा सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा 2016 में कुल 1061 अंक प्राप्त किए. मुख्य परीक्षा के लिखित भाग में उन्हें 889 अंक और साक्षात्कार में 172 अंक मिले. इसमें निबंध के पेपर में 157 अंक तथा हिंदी साहित्य के दो प्रश्नपत्रों में क्रमशः 156 और 159 अंक शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- Success Story: आंगनबाड़ी सेविका का बेटा बना SDM, ब‍िना कोचिंग पहले प्रयास में रचा इत‍िहास, प‍िता क‍िसान

Featured Video Of The Day
TMC में कोहराम, Abhishek Banerjee के दफ्तर पर चला बुलडोजर, ममता को लगा झटका
Topics mentioned in this article
IAS
Guajarat
Rajasthan News
DM
District Magistrate