- आईएएस आर्तिका शुक्ला राजस्थान के अलवर जिले में 8 सितंबर 2024 से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत हैं
- पार्क लाइब्रेरी 'विद्या कुंज' अलवर के बुद्ध विहार कॉलोनी में है जिसमें वर्तमान में 1500 पुस्तकें उपलब्ध हैं
- आर्तिका शुक्ला ने स्थानीय निवासियों से पुस्तक दान करने की अपील की है ताकि मई 2026 में विधिवत उद्घाटन हो सके
IAS Artika Shukla: राजस्थान कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा की चर्चित आईएएस अधिकारी, यूपीएससी टॉपर और उत्तर प्रदेश की बेटी आर्तिका शुक्ला इन दिनों सुर्खियों में हैं. अलवर जिला कलेक्टर पद पर रहते हुए इन्होंने वो कर दिखाया है, जिसकी तारीफ खुद राजस्थान के मुख्य सचिव V. Srinivas ने की है. आईएएस Tina Dabi से आर्तिका शुक्ला की गहरी दोस्ती है. दोनों की सक्सेस स्टोरी भी एक जैसी है.
दरअसल, 8 सितंबर 2024 से आईएएस आर्तिका शुक्ला राजस्थान के अलवर में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर सेवाएं दे रही हैं. यहां इन्होंने नवाचार करते हुए पार्क लाइब्रेरी की शुरुआत की है. आर्तिका शुक्ला की अभिनव पहल पर खोली गई पार्क लाइब्रेरी को ‘विद्या कुंज' का नाम दिया गया है. अलवर नगर विकास न्यास (UIT) जिला मुख्यालय पर बुद्ध विहार कॉलोनी के डी-ब्लॉक स्थित एक पार्क में ‘विद्या कुंज' को विकसित किया गया है. अलवर जिला प्रशासन ने इसे राजस्थान की पहली पार्क लाइब्रेरी बताया है.
IAS Artika Shukla Alwar District Collector Park Library Vidya Kunj
अलवर में पार्क लाइब्रेरी क्या है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्क लाइब्रेरी के बारे में बताते हुए अलवर कलेक्टर आईएएस आर्तिका शुक्ला ने वीडियो शेयर कर कहा कि “सभी अलवरवासियों को मेरा सादर नमस्कार. आज मैं आपको यह बताने आई हूं कि यूआईटी अलवर द्वारा नवाचार के रूप में पार्क लाइब्रेरी स्थापित की गई है. जिला प्रशासन ने यह पहल इसलिए की है कि हमारे युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को पढ़ने के लिए अच्छा वातावरण मिल सके. इस लाइब्रेरी में कम से कम पांच हजार पुस्तकों की व्यवस्था की गई है.”
अलवर कलेक्टर आईएएस आर्तिका शुक्ला ने वीडियो में आगे कहा कि अभी पार्क लाइब्रेरी में करीब 1500 पुस्तकें उपलब्ध हैं और वे अपील करती हैं कि अलवर के प्रत्येक घर से एक-एक पुस्तक इस लाइब्रेरी को दान के रूप में मिले. आगामी 15 दिनों तक दान में मिलने वाली पुस्तकों का इंतजार रहेगा और फिर मई 2026 में पार्क लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा.
राजस्थान मुख्य सचिव ने की तारीफ
राजस्थान के मुख्य सचिव V. Srinivas ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलवर जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला की पहल की तारीफ की है. उन्होंने लिखा कि “विद्या कुंज अलवर की जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला (IAS) द्वारा राजस्थान में पुस्तकालय आंदोलन को सुदृढ़ बनाने की एक सराहनीय पहल है. इसके लिए हार्दिक बधाई.”
IAS Artika Shukla Alwar District Collector Park Library Vidya Kunj Photo Credit: Social Media
आईएएस आर्तिका शुक्ला कौन हैं?
- आर्तिका शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं. डॉ. बृजेश शुक्ला और गृहिणी लीना की अर्तिका शुक्ला का जन्म 5 सितंबर 1990 को हुआ.
- आर्तिका शुक्ला ने वाराणसी के सेंट जॉन स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की और पूरे समय टॉपर रहीं. इसके बाद बाल रोग में एमडी की पढ़ाई के दौरान ही आर्तिका शुक्ला ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी.
- आर्तिका शुक्ला ने नई दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में प्रशिक्षु के रूप में भी काम किया. आईएएस बनने के लिए एमडी कोर्स बीच में ही छोड़ दिया.
आर्तिका शुक्ला को यूपीएससी में चौथी रैंक
आर्तिका शुक्ला ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2015 में अखिल भारतीय स्तर पर चौथी रैंक हासिल की. पहले प्रयास में बिना कोचिंग सफलता पाई और राजस्थान कैडर में आईएएस अधिकारी बनीं. खास बात है कि यूपीएससी 2015 में ही Tina Dabi ने ऑल इंडिया टॉप किया था. आर्तिका शुक्ला और टीना डाबी की दोस्ती व सक्सेस स्टोरी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है.
IAS Artika Shukla Current Posting Service Record
आर्तिका शुक्ला के पति भी आईएएस
साल 2017 में आर्तिका शुक्ला ने अपने ही बैच में AIR-3 प्राप्त करने वाले राजस्थान कैडर के आईएएस Jasmeet Singh Sandhu से शादी की. आर्तिका शुक्लाके पति जसमीत सिंह संधू 3 फरवरी 2025 से भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि टीना डाबी को 3 अप्रैल 2026 को टोंक का जिला कलेक्टर बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- IAS Transfer MP: मध्यप्रदेश में 26 आईएएस के तबादले, इन जिलों के कलेक्टर बदले, देखें सूची
यह भी पढ़ें- IAS लीना मंडावी बाइक से पहुंचीं उस गांव में, जहां आज तक नहीं गया कोई अफसर
यह भी पढ़ें- IAS लव स्टोरी: 1300 KM दूर से आया UPSC वाला प्यार! सरकार ने एक ही जिले में दे दी पोस्टिंग
यह भी पढ़ें- IPS ट्विंकल जैन: कभी बनना चाहती थीं इंदौर कलेक्टर, योगी ने बनाया लखनऊ ADCP, रोचक है इनकी सक्सेस स्टोरी