HPBOSE LDR Exam 2026: आवेदन करने वाले 97 कैंडिडेट्स के फॉर्म हुए रिजेक्ट, इस लिंक पर जाकर देखें लिस्ट

लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (LDR) परीक्षा के लिए करीब 1,534 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था. इन 1,534 कैंडिडेट्स में से 1,437 एप्लीकेशन को स्वीकार किया गया है. बाकी 97 एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दी गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
HPBOSE ने रिटन एग्जाम के लिए 3,000 रुपये की फीस रखी थी.

हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HPBOSE) ने 22 फरवरी को होनेवाली लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (LDR) परीक्षा के लिए 97 एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिए हैं. HPBOSE के अनुसार उन उम्मीदवारों के एप्लीकेशन रिजेक्ट किए गए हैं, जिन्होंने ने तय फीस नहीं दी थी. बता दें इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया दिसंबर से शुरू हुई थी जो कि जनवरी तक चली थी. इस दौरान करीब 1,534 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था. इन 1,534 कैंडिडेट्स में से  1,437 एप्लीकेशन को स्वीकार किया गया है. बाकी 97 एप्लीकेशन रिजेक्ट की गई हैं. जिन भी उम्मीदवारों की एप्लीकेशन रिजेक्ट की गई है, उनका एक लिस्टी बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. अगर आपने आवेदन किया था, तो एक बार इस लिस्ट को चेक जरूर करें लें. 

रिजेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट,कैसे चेक करें

  • HPBOSE की और से रिजेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट- https://hpbose.org पर अपलोड की गई है. 
  • इस लिंक पर जाएं, यहां पर नोटिफिकेशन का लिंक दिया गया होगा. उसपर क्लिक कर दें. यहां पर LDR Exam Rejected Applications List का लिंक दिया गया होगा. इसपर क्लिक कर दें. 
  • एक PDF खुल जाएगी. इस लिस्ट में अपना नाम या एप्लीकेशन नंबर देखें लें.

भर्ती से जुड़ी जानकारी

  1. HPBOSE ने 23 दिसंबर से 15 जनवरी तक LDR पोस्ट के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मंगाए थे.
  2. LDR भर्ती सिर्फ़ हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तहत काम करने वाले स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) टीचरों के लिए आयोजित की गई है. 
  3. रिटन एग्जाम के लिए 3,000 रुपये की फीस रखी गई थी.

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों के आवेदन अस्वीकार किए गए हैं, उन्होंने  बिना शुल्क आवेदन फॉर्म जमा करवाय था. जिन भी अभ्यर्थियों के नाम अस्वीकृत सूची में लिखे गए हैं. वो 22 फरवरी की होने वाली परीक्षा नहीं दे सकें.

ये भी पढ़ें- यूरोप में पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, 2030 तक फ्रांस 30,000 भारतीय छात्रों की करेगा मेजबानी
 

Featured Video Of The Day
इसी तरह मुफ्त खाना, मुफ्त बिजली देते रहे तो... राज्य सरकारों को Supreme Court ने लगाई फटकार