UPSSSC PET 2025 की पहली पाली परीक्षा हुई संपन्न.
UPSSSC PET 2025 Question paper : उत्तर प्रदेश की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी ( Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission Preliminary Eligibility Test) की पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई है. 10 से 12 बजे तक चली इस परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे गए आइए जानते हैं, आगे आर्टिकल में.
UPSSSC PET 2025 में कैसे पूछे गए प्रश्न?
- हड़प्पा सभ्यता किस युग संबंधित है?
- पुणे में उद्यमिता विकास सम्मेलन 2025 का विषय क्या था?
- विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
- कांगटो भारत की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है, यह किस राज्य में स्थित है?
- महावीर के निम्नलिखित में से किस स्थान पर मोक्ष प्राप्त किया?
- एशियाई खेल कितने वर्षों में एक बार आयोजित होते हैं?
- बुद्ध ने किस उम्र में परिनिर्वाण प्राप्त की?
- जनवरी 2025 में कौन सा देश आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स समूह का 10वां पूर्ण सदस्य बना?
- बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी की स्थापना कब हुई थी?
- ईस्ट इंडियन एसोसिएशन की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
- विजय स्तंभ कहां स्थित है?
- जैविक विविधता (संशोधन) अधिनियम, 2023 कब लागू हुआ था?
- अतंरराष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?
- शिकागो में धर्म संसद का आयोजन किस साल हुआ था?
- चंद्रयान-3 किस साल प्रक्षेपित किया गया था?
- भारत के पश्चिम में कौन सा सागर स्थित है?
- 1928 में भारत का संविधान किसके द्वारा तैयार किया गया था?
- भारत के विभाजन को ब्रिटिश सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने की घोषणा किसने की थी?
- विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
- अम्ल को किस पदार्थ से बने कंटेनरों में संग्रहीत किया जाता है?
- गुड़हल के पौधे को फूल कैसा होता है?
- प्रकाश की गति और माध्यम में प्रकाश की गति के अनुपात को क्या कहते हैं?
- अल्पविकसित अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है?
- राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान कौन सा अनुच्छेद लागू होता है?
- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में किस तिथि को निधन हुआ?
Featured Video Of The Day
RSS के 100 साल पूरे, PM Modi ने डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का किया जारी, क्या बोले पीएम?