भारतीय स्वास्थ्य उत्पाद निर्माण कंपनी, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) मैनेजमेंट ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है. जो भी उम्मीदवार मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए ये एक शानदार मौका है. इस मौके को हाथ से जाने न दें. एचएलएल की और से जारी किए गए भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार 40 पदों पर भर्ती की जानी हैं. आवदेन करने की प्रक्रिया 10 मार्च को खत्म होने वाली है. इसलिए जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो समय रहते फॉर्म भर दें.
इन पदों पर होगी भर्ती
एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) मैनेजमेंट ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती करेगा. जिन पदों पर भर्ती की जानी हैं उनकी जानकारी इस प्रकार है-
इंजीनियरिंग - 17 पद
फार्मा - 6 पद
मार्केटिंग - 10 पद
ह्यूमन रिसोर्स - 2 पद
सोशल वर्क - 1 पद
डाटा एनालिस्ट- 1 पद
हॉस्पिटल मैनेजमेंट- 3 पद
कौन कर सकते हैं आवेदन
- नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
- उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार, बीई/बीटेक, बीफार्म, एमबीए, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीबीएम, एमआईबी, एमपीआईबी, पीजीडीपीएम, एमए, एमएचआरएम, बीएससी (गणित/सांख्यिकी) या विज्ञान में ग्रेजुएशन के साथ एमबीए (अस्पताल प्रबंधन) में पूर्णकालिक डिग्री न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए.
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत तय हैं.
क्या है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), प्रीलिमनरी इंटरव्यू, मानसिक स्वास्थ्य जांच और फाइनल इंटरव्यू के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.
कितनी होगी सैलरी
जिन भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें हर महीने 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच सैलरी मिलेगी.
ये भी पढ़ें-CBSE DRQ 2026 Result: सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी टियर 1 एग्जाम के नतीजे जारी