Haryana Police PMT 2026 Date: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की पीएमटी परीक्षा अब 20 अप्रैल को होने जा रही है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) की और से पहले ये परीक्षा 15 अप्रैल को रखी गई थी. लेकिन अब इस परीक्षा की तारीख को बदल दिया गया है. हरियाण स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एग्जाम की नई तारीख की जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया है. जिसमें बताया कि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 पीएमटी परीक्षा 20 अप्रैल को होगी.
PMT परीक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी -
| कब होगी परीक्षा | 20 अप्रैल, 2026 |
| किसी जगह होगी परीक्षा | ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला |
| कब जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड | 17 अप्रैल, 2026 |
| कितने बजे से शुरू होगी परीक्षा | सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक |
हिम्मत सिंह ने पोस्ट कर कहा, हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 पीएमटी परीक्षा 20 अप्रैल 2026 को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी. 17 अप्रैल, 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.यानी एग्जाम से तीन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, जिन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा.
- PMT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा.
- इस दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी.
- शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी.
- इन चरणों में पास होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से जराना होगा.