Haryana Sarkari Naukri: HSSC ने ग्रुप-सी के 4227 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द कर दें अप्लाई

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इन भर्तियों के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा.  जिसमें उन्होंने बताया कि ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

HSSC Group C Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप-सी के हजारों पदों पर भर्ती करने जा रहा है. हरियाणा के युवक जो सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए ये अच्छा मौका है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की और से हाल ही में भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जारी किया गया है. विज्ञापन के अनुसार ग्रुप-सी के कुल 4,227 रिक्तियों को भरा जाना है. नोटिफिकेशन के अनुसार ये भर्तियां अलग-अलग विभागों में की जानी है. आवेदन करने की प्रक्रिया 9 फरवरी, 2026 से शुरू हो गी है. इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

कैसे करें आवेदन

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से की जाएगी. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 9 फरवरी को आवेदन करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा. जिसे सही से भर दें. याद रखें की आखिरी तारीख का इंतजार न करें, समय रहते आवदेन कर दें.

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इन भर्तियों के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा.  जिसमें उन्होंने बताया कि ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. तय समय सीमा के भीतर ही आवेदन जो करेगा उसके फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा. आयोग ने युवाओं को सलाह दी है कि अंतिम तारीख का इंतजार वन करें और समय रहते आवेदन कर दें. 

कौन से पद आते हैं Group-C के तहत

ग्रुप-सी की वेकेंसी के जरिए कई सार पदों को भरा जाता है. जिनमें से मुख्य क्लर्क, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर, लैब असिस्टेंट, फील्ड स्टाफ, टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पद हैं.  किसी भी पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए किसी भी कैंडिडेट को कोई फीस जमा करने की ज़रूरत नहीं है.

Featured Video Of The Day
India US Trade Deal पर भारत और अमेरिका का साझा बयान आया सामने | Trump | PM Modi | Breaking News