Haryana CET Result Out: PMT के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की सूची की गई जारी, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

HSSC Haryana CET Result को ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी किया गया है. लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम हैं, जो कि अगले चरण यानी फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT) के लिए क्वालिफाई हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

HSSC Haryana CET Result 2026 Declared:: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) के 4 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाना है. फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT) के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची आयोग ने जारी की है . इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सूची में चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं.

कब हुई थी परीक्षा

हरियाणा सीईटी परीक्षा 26 और 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी. जिन भी उम्मीदवारों का चयन हुआ है. उन्हें अब अगले चरण से गुजरना होगा जो कि शारीरिक माप परीक्षण (PMT) है. शारीरिक माप परीक्षण (PMT) में जो उम्मीदवार पास होंगे होंगे उन्हें शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण (PST) में शामिल होने होगा.  PMT और PST चरण को पास करने वाले कैंडिडेट्स को नॉलेज टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर निकाली भर्ती, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

HSSC Haryana CET Result कैसे चेक कर सकते हैं

HSSC Haryana CET Result चेक करने के लिए सबसे पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं. होमपेज पर HSSC Haryana CET Result 2026 का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें. एक नया पेज खुलेगा, इसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे जो अगले चरण के लिए क्वालिफाई हुए हैं. इस लिस्ट में आप अपना रोल नंबर चेक कर लें. 

Advertisement

बता दें कि कुल 5,500 वैकेंसी में से, 4,500 पोस्ट मेल कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए, 600 पोस्ट फीमेल कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए, और 400 पोस्ट गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) में मेल कांस्टेबल के लिए हैं.

Featured Video Of The Day
Israel Lebanon Ceasefire: 10 घंटे भी नहीं टिका इजरायल-लेबनान के बीच हुआ 10 दिन का सीजफायर!