Govt Job Update: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. भारत सरकार ने 61 कैवलरी में ग्रुप सी सिविलियन पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. इस भर्ती की खास बात यह है कि चयन सीधे किया जाएगा. यानी किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की जरूरत नहीं होगी. यह मौका खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो कम पढ़ाई के बावजूद सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं.
सैलरी कितनी होगी
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 18 हजार से लेकर 56 हजार 900 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक अन्य भत्ते भी मिलेंगे. आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है.
योग्यता क्या है
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. उम्र सीमा अलग अलग वर्गों के लिए तय की गई है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए उम्र 18 से 25 साल रखी गई है. अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार 18 से 28 साल तक आवेदन कर सकते हैं. अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 30 साल तय है. वहीं केंद्र सरकार के नियमों के तहत सरकारी कर्मचारी यानी डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स को अधिकतम 35 साल तक उम्र में छूट मिल सकती है.
इन पदों पर नियुक्ति
इस भर्ती के तहत कुल 12 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. कैटेगरी के हिसाब से पदों का बंटवारा किया गया है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4 पद रखे गए हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 7 पद हैं और अनुसूचित जनजाति के लिए 1 पद आरक्षित है.
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले सभी आवेदनों की जांच की जाएगी. इसके बाद 10वीं में मिले अंकों के आधार पर छंटनी होगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वालों का मेडिकल टेस्ट होगा और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा.
ऐसे करना होगा आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को A4 साइज पेपर पर आवेदन पत्र तैयार करना होगा. इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी अटैच करनी होगी. पूरा आवेदन ऑफलाइन माध्यम से तय पते पर भेजना होगा. इस भर्ती से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, पता और सभी शर्तों की पूरी जानकारी रोजगार समाचार में प्रकाशित आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, जिसे रोजगार समाचार की वेबसाइट या संबंधित भर्ती के आधिकारिक विज्ञापन से देखा जा सकता है.यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है जो उच्च शिक्षा के बिना सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं.
रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए फिर से नौकरी करने का बड़ा मौका, जानिए कैसे करें अप्लाई