10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां निकली 348 पदों पर भर्ती

योग्य अभ्यर्थियों का चयन तीन अलग-अलग स्तरों पर आयोजित किए जाने वाले शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसमें दौड़ टेस्ट, लंबी छलांग और भार वहन क्षमता परीक्षण शामिल होगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 से 56,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है.

Job alert : अंडमान और निकोबार प्रशासन के पर्यावरण एवं वन विभाग का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालय, जो दक्षिण अंडमान के विम्बर्लीगंज में स्थित प्रभागीय वन अधिकारी का कार्यालय है, ने ग्रुप 'सी' के औद्योगिक पद (मजदूर) और अन्य ग्रुप 'सी' के गैर-मंत्रालयी पद के विभिन्न 348 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. 

कितनी पदों पर निकली भर्ती

प्रभागीय वन अधिकारी के कार्यालय की ओर से ग्रुप 'सी' के जिन 348 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें मजदूर के 296, ग्रेडर का 1, सहायक सॉयर के 20, बेल्टमैन का 1, ओइलर के 5, राफ्टमैन के 7, लकड़ी रिकॉर्डर (टिम्बर रिकॉर्डर) के 4, टैलीमैन के 7, और चक्की के 7 पद शामिल हैं.

कब तक कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. वहीं, जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए सुधार विंडो 30 अप्रैल से 6 मई तक सक्रिय रहेगा.

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (10वीं कक्षा) उत्तीर्ण होने चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास तैराकी/गोताखोरी का ज्ञान, मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र, अच्छी शारीरिक बनावट के साथ व्यापार परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.

Advertisement

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु महिलाओं के लिए 38 वर्ष और पुरुषों के लिए 33 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 29 अप्रैल के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन तीन अलग-अलग स्तरों पर आयोजित किए जाने वाले शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसमें दौड़ टेस्ट, लंबी छलांग और भार वहन क्षमता परीक्षण शामिल होगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 से 56,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी.

Advertisement
आवेदन शुल्क क्या होगा

एप्लीकेशन फॉर्म भरते वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. हालांकि, अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जारी अधिसूचना में दिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Case: मुनाफे के लिए जिंदगी से समझौता? 23 मौत का गुनहगार कौन? | Anil Agarwal