लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो गया बैंक खाता, दिल्ली पुलिस की रडार पर आया SBI का पूर्व सर्विस प्रोवाइडर

Job Scam alert : ठगी करने वाले व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज भेजते हैं. फिर रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिंक भेजकर आपके फोन का एक्सेस ले लेते हैं. आपके बैंकिंग ऐप के जरिए खुद ही पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं और गायब हो जाते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डीसीपी शाहदरा ने जानकारी दी कि ​यह पूरी घटना शाहदरा के पूर्वी रोहताश नगर की रहने वाली नेहा चौधरी के साथ हुई.

Job Scam News : घर बैठे नौकरी पाने की चाहत एक महिला के लिए भारी पड़ गई. दिल्ली के शाहदरा जिले की साइबर सेल ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनके मोबाइल हैक कर लेता था और पलक झपकते ही बैंक खाता साफ कर देता था. दिल्ली पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं क्या है पूरा मामला...

मोबाइल हैकिंग का खेल

​डीसीपी शाहदरा ने जानकारी दी कि ​यह पूरी घटना शाहदरा के पूर्वी रोहताश नगर की रहने वाली नेहा चौधरी के साथ हुई. नेहा को नौकरी के नाम पर झांसा दिया गया और मोबाइल पर एक लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया. नेहा ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन ठगों के कंट्रोल में आ गया और हैक हो गया. इसके बाद उनके खाते से एक के बाद एक 8 अवैध ट्रांजेक्शन हुए और कुल 1,51,018 रुपये चोरी कर लिए गए. 

गाजियाबद से हुई गिरफ्तारी

​जिसके बाद ​धोखाधड़ी का अहसास होते ही नेहा ने तुरंत साइबर पोर्टल NCRP  पर शिकायत दर्ज की. इस मामले की जांच के लिए शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीना के निर्देश पर एसीपी मोहिंदर सिंह और एसएचओ विजय कुमार की देखरेख में एक टीम बनी. 

​जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने बैंक खातों की कुंडली खंगाली. पुलिस को पता चला कि ठगी गई रकम में से कुछ हिस्सा गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित एक बैंक खाते में गया है. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी 28 साल के केशव कुमार कर्ण को उसके घर सरस्वती विहार से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पकड़े जाने के डर से आरोपी ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया. 

Advertisement
सबूत मिटाने की कोशिश

​दिल्ली ​पुलिस पूछताछ में आरोपी केशव ने बताया कि वह खुद बैंक का काम जानता है और स्टेट बैंक SBI के लिए कस्टमर सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर काम कर रहा था. उसने जानबूझकर ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने के लिए अपना खाता उपलब्ध कराया था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि पैसे निकालने के बाद उसने अपना ATM कार्ड तोड़ दिया था ताकि कोई सबूत न रहे. हालांकि दिल्ली पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. 

ठगों से बचने के लिए पुलिस की एडवाइजरी

​दिल्ली  पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए ठगों के काम के बारें कई जानकारी भी साझा की है कि ये ठग कैसे काम करते हैं- 

Advertisement
  • ठगी करने वाले व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज भेजते हैं.
  • फिर रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिंक भेजकर आपके फोन का एक्सेस ले लेते हैं.
  • आपके बैंकिंग ऐप के जरिए खुद ही पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं और गायब हो जाते हैं. 
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के कब्जे में Trump का पायलट? | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Attack On US