GATE 2026 रिजल्ट के बाद इन PSU कंपनियों में नौकरी का मौका, यहां देखें पूरी लिस्ट

GATE 2026 रिजल्ट जारी होते ही PSU कंपनियों में भर्ती के रास्ते खुल गए हैं. जानिए किन-किन बड़ी कंपनियों में मिलेगा नौकरी का मौका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
GATE 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद यहां मिलेगी नौकरी

GATE 2026 का रिजल्ट आते ही लाखों इंजीनियरिंग छात्रों के लिए करियर की तस्वीर साफ होने लगी है. ये सिर्फ एक एग्जाम का नतीजा नहीं बल्कि आगे की पढ़ाई और सरकारी नौकरी का बड़ा दरवाजा है. हर साल की तरह इस बार भी कई बड़ी सरकारी कंपनियां यानी PSU GATE स्कोर के आधार पर भर्ती करेंगी. ऐसे में जिन छात्रों ने अच्छा स्कोर किया है, उनके लिए ये समय बेहद अहम है, क्योंकि अब उनके सामने करियर के कई दरवाजे एक साथ खुल रहे हैं.

GATE स्कोर से मिलते हैं कई मौके

GATE स्कोर का इस्तेमाल सिर्फ MTech या ME में एडमिशन के लिए नहीं होता, बल्कि ये सरकारी नौकरियों के लिए भी बहुत जरूरी होता है. कई PSU कंपनियां इसी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करती हैं. इसके बाद इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन जैसे स्टेज होते हैं. यानी एक अच्छा स्कोर सीधे नौकरी का मौका भी दिला सकता है.

किन कंपनियों में मिलती है नौकरी

  • भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)
  • भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
  • कोल इंडिया लिमिटेड
  • गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL)
  • इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL)

इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC), ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL), न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) भी GATE स्कोर के जरिए भर्ती करती हैं

एडमिशन के लिए भी जरूरी है स्कोर

GATE स्कोर के जरिए IIT, NIT और कई बड़े संस्थानों में एडमिशन मिलता है. ये संस्थान छात्रों को रिसर्च और हाई लेवल पढ़ाई का मौका देते हैं. इसके साथ ही एडमिशन के बाद स्टूडेंट्स को स्टाइपेंड भी मिलता है, जिससे पढ़ाई का खर्च आसान हो जाता है.

Advertisement

पढ़ाई के दौरान मिलती है आर्थिक मदद

GATE क्वालिफाई करने वाले छात्रों को MTech के दौरान करीब 12,400 रुपए महीना स्टाइपेंड मिलता है. वहीं PhD करने वालों को शुरुआत में करीब 37,000 रुपए और बाद में 42,000 रुपए तक की फेलोशिप मिलती है. इससे पढ़ाई का खर्च संभालना आसान हो जाता है.

आगे क्या करें छात्र

रिजल्ट के बाद छात्रों को अपने लक्ष्य तय करने चाहिए. जो छात्र पढ़ाई करना चाहते हैं वो काउंसलिंग पर ध्यान दें. वहीं जो नौकरी करना चाहते हैं, वो PSU की भर्ती नोटिफिकेशन पर नजर रखें, क्योंकि आने वाले समय में कई कंपनियां आवेदन शुरू करेंगी.

Advertisement

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी बाहर होने का खतरा... MP के टीचर्स पर क्यों लटकी है तलवार?

Featured Video Of The Day
Iran की मुश्किलें बढ़ीं! 6 देशों ने Hormuz पर निंदा की, Safe Passage की मांग | Iran Attack Israel