फरीदाबाद में लगे जॉब फेयर में B.Com स्टूडेंट को मिला 12 लाख रुपये का पैकेज

फरीदाबाद के पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में लगे जॉब फेयर के दौरान 400 से ज़्यादा जॉब ऑफर आए हैं. जॉब फेयर में IT, BPO, सेल्स, सिक्योरिटी, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर की कुल 21 कंपनियों ने हिस्सा लिया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस रोजगार मेले में 16 कॉलेजों के 1,500 से ज़्यादा अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था.

Faridabad Mega Job Fair: फरीदाबाद के पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में हाल ही में एक मेगा जॉब फेयर लगाया था. इस दौरान एक BCom स्टूडेंट को 12 लाख रुपये का पैकेज ऑफर हुआ है. एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार यह जॉब फेयर AIM वर्ल्ड एडुटेक के साथ मिलकर फरीदाबाद, पलवल और नूह जिलों के सरकारी कॉलेजों के स्टूडेंट्स के लिए लगाया गया था. इस पहल का मकसद अधिक से अधिक कॉलेज स्टूडेंट्स को जॉब दिलवाना था.  पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के स्टूडेंट तनमीत सिंह की इस जॉब फेयर में किस्मत ही बदल गई. दुबई की अयान कंपनी ने तनमीत सिंह को 12 लाख रुपये का जॉब ऑफर दिया है. ये इस जॉब फेयर का बड़ा ऑफर है.  तनमीत सिंह को पहली जॉब प्लेसमेंट में ही अच्छा पैकेज मिल गया है. 

21 कंपनियों ने हिस्सा लिया

इस जॉब फेयर के दौरान 400 से ज़्यादा जॉब ऑफर आए हैं. जॉब फेयर में IT, BPO, सेल्स, सिक्योरिटी, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर की कुल 21 कंपनियों ने हिस्सा लिया था. रिक्रूटर ने रिटन असेसमेंट और फेस-टू-फेस इंटरव्यू के आधार पर जॉब ऑफर दिए हैं. इस रोजगार मेले में 16 कॉलेजों के 1,500 से ज़्यादा अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था.

आनेवाले समय में फिर लगेगा जॉब फेयर

जॉब फेयर के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रुचिरा खुल्लर ने स्टूडेंट्स से बात भी की. उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए उन लोगों को हिम्मत दी जिनका सिलेक्शन नहीं हुआ. साथ ही कहा कि भविष्य में नौकरी के मौके बढ़ाने के लिए ऐसे और जॉब फेयर लगाए जाएंगे. जिनका सिलेक्शन नहीं हुआ, उन्हें अपनी कमजोरियों को सुधारने का मौक दिया जाएगा.

नौकरी का मौके देने वाली जानी-मानी कंपनियों में कॉन्सेन्ट्रिक्स, टीवीएस, हिंदुस्ट्रिक्स, एक्सिस इंडिया, फोर्टिस, ZIT, वाइज़, पिटर्न, VAL, स्काईब्रिज, BSFI, ट्रैवल न्यूज़ सर्विसेज़, प्लेरिस, लीडर, OPN, गार्डन, आईपॉइंट, इलाशा और हेल्थियंस शामिल हैं.

Featured Video Of The Day
Netanyahu की जान को खतरा? Iran State TV ने जारी की 'Hit List', कहा- Wait for the Ababil Drone