JPSC से लेकर JSSC तक, झारखंड में कौन-कौन सी परीक्षाएं रद्द हो गईं?

Exams cancelled in Jharkhand : झारखंड सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और छात्रों की मांगों के बीच बड़ा फैसला लिया है. JSSC-CGL समेत TDPL के जरिए कराई कई JPSC परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
झारखंड में रद्द हो गईं कई परीक्षाएं, सरकार ने प्रदर्शन के बीच लिया फैसला

Exams cancelled in Jharkhand : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई खास कैबिनेट बैठक में JSSC-CGL परीक्षा और उसके परिणाम को रद्द करने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही TDPL एजेंसी के जरिए कराई गई JPSC और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला किया गया है. सरकार के अनुसार, यह कार्रवाई छात्रों की मांगों और परीक्षाओं में सामने आई कथित गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए की गई है. इस बीच दिलचस्प बात ये है कि जिन परीक्षाओं के परिणाम जारी हो चुके हैं या जिनके आधार पर नियुक्तियां हो चुकी हैं, वे भी इस फैसले के दायरे में आ सकती हैं. इसके साथ ही 2014 से अब तक हुई परीक्षाओं की गड़बड़ियों की जांच भी कराई जाएगी.

JSSC-CGL परीक्षा और परिणाम रद्द

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा-2024 को रद्द करने के साथ इसके परिणाम को भी निरस्त करने का फैसला लिया है. यह फैसला लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन और परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के आरोपों के बीच लिया गया.

TDPL से जुड़ी JPSC परीक्षाएं भी दायरे में

सरकार के फैसले का दायरा केवल JSSC-CGL तक सीमित नहीं है. TDPL (TSR Data Processing Pvt. Ltd.) के जरिए कराई गईं JPSC और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं को भी इसके दायरे में रखा गया है. इनमें शामिल हैं - 

  • JPSC 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
  • संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023
  • संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025
  • झारखंड पात्रता परीक्षा (JET)
  • वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा
  • सहायक वन संरक्षक नियुक्ति परीक्षा
  • TDPL के माध्यम से कराई गई अन्य संबंधित प्रतियोगी परीक्षाएं

सरकार का फैसला उन परीक्षाओं तक भी लागू हो सकता है जिनमें परिणाम जारी हो चुके हैं या नियुक्तियां पूरी हो चुकी हैं.

Advertisement

2014 से अब तक की परीक्षाओं की होगी जांच

सरकार ने 2014 से अब तक परीक्षा प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों की जांच कराने की बात कही है. इसका मकसद परीक्षा संचालन, एजेंसियों की भूमिका और कथित गड़बड़ियों की पड़ताल करना है. JPSC और JSSC से जुड़ी परीक्षाओं को लेकर जांच पहले से भी चल रही थी.

छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार का बड़ा कदम

परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे. उनकी प्रमुख मांगों में विवादित परीक्षाओं को रद्द करना और पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच शामिल थी. करीब 24 दिनों तक चले आंदोलन के बाद सरकार ने JSSC-CGL और TDPL से जुड़ी परीक्षाओं पर बड़ा फैसला लिया.

Advertisement

अब इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवारों की नजर सरकार और संबंधित आयोगों की अगली नोटफिकेशन पर है. यह स्थिति उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण होगी, जिनका चयन हो चुका है या जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है. सरकार की जांच के बाद आगे की भर्ती प्रक्रिया और नियुक्तियों को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें - झारखंड में कहीं खुशी कहीं गम! परीक्षा रद्द होने पर फूट-फूटकर रोने लगे JSSC पास करने वाले अभ्यर्थी

Featured Video Of The Day
हेमंत सोरेन ने मांगे मानी फिर भी आंदोलन क्यों जारी?
Topics mentioned in this article
Exams Cancelled In Jharkhand
Student Protest In Jharkhand
JSSC Exam
Ranchi Protest