दुबई में करना चाहते हैं नौकरी, जानिए किस वीजा से मिलेगी एंट्री, समझिए स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रोसेस

ये वीजा खास तौर पर स्किल्ड प्रोफेशनल्स और टॉप यूनिवर्सिटी से पढ़े फ्रेश ग्रेजुएट्स के लिए बनाया गया है. इसकी मदद से आप 60, 90 या 120 दिनों तक दुबई में रहकर इंटरव्यू दे सकते हैं और नौकरी की तलाश कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस फीस में एप्लीकेशन फीस के साथ मेडिकल इंश्योरेंस और अन्य सर्विस चार्ज शामिल होते हैं.

Jobs in Dubai : अगर आप भारत से दुबई जाकर नौकरी की तलाश करना चाहते हैं, तो UAE का जॉब सीकर वीजा आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. पहले दुबई में नौकरी खोजने के लिए किसी कंपनी या स्पॉन्सर की जरूरत होती थी. लेकिन अब जॉब सीकर वीजा के जरिए आप बिना किसी स्पॉन्सर के वहां जाकर जॉब सर्च कर सकते हैं. ये वीजा खास तौर पर स्किल्ड प्रोफेशनल्स और टॉप यूनिवर्सिटी से पढ़े फ्रेश ग्रेजुएट्स के लिए बनाया गया है. इसकी मदद से आप 60, 90 या 120 दिनों तक दुबई में रहकर इंटरव्यू दे सकते हैं और नौकरी की तलाश कर सकते हैं. अगर आप अपने करियर को इंटरनेशनल लेवल पर आगे बढ़ाना चाहते हैं. तो ये वीजा आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

कौन कर सकता है अप्लाई?

UAE जॉब सीकर वीजा के लिए आवेदन करने के लिए आपका स्किल लेवल 1, 2 या 3 में होना चाहिए. इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, आईटी एक्सपर्ट, फाइनेंस प्रोफेशनल, मैनेजर और अन्य स्किल्ड प्रोफेशनल शामिल होते हैं. इसके अलावा जो छात्र दुनिया की टॉप 500 यूनिवर्सिटी से हाल ही में ग्रेजुएट हुए हैं. वो भी इस वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

• कम से कम 6 महीने के वैलिड पासपोर्ट की कॉपी
• रीसेंट कलर्ड पासपोर्ट साइज फोटो
• अटेस्टेड मार्कशीट और सर्टिफिकेट
• अपडेटेड CV या रिज्यूमे
• जरूरत पड़ने पर एक्सपीरियंस लेटर
 

अप्लाई करने की प्रोसेस

1. सबसे पहले ICP Smart Services पोर्टल या ICP मोबाइल ऐप या GDRFA पर जाएं.
2. जॉब सीकर वीजा का ऑप्शन चुनें.
3. अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जानकारी ध्यान से भरें.
4. सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
5. ऑनलाइन डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फीस का भुगतान करें.
6. एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद ईमेल पर अपडेट चेक करते रहें.

फीस, वैधता और प्रोसेसिंग टाइम

• 60 दिन का वीजा: लगभग AED 1,555
• 90 दिन का वीजा: लगभग AED 1,695
• 120 दिन का वीजा: लगभग AED 1,795

इस फीस में एप्लीकेशन फीस के साथ मेडिकल इंश्योरेंस और अन्य सर्विस चार्ज शामिल होते हैं. आमतौर पर वीजा प्रोसेस होने में 5 से 15 वर्किंग डेज लगते हैं. वीजा अप्रूव होने के बाद आपको ईमेल के जरिए कॉपी मिल जाएगी. जिसकी कॉपी अपने साथ जरूर रखें.
 

Advertisement

Featured Video Of The Day
PM Kisan 22nd Installment: March को आएंगे ₹2000, ऐसे चेक करें Status! #shorts
Topics mentioned in this article