DSSSB Result 2026 OUT: PGT, TGT और अन्य पदों के नतीजे जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने कई पदों के नतीजे जारी कर दिए हैं. DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजे जारी किए गए हैं. जिन भी कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी है वो अब DSSSB की वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने जारी किया रिजल्ट.

Delhi DSSSB Result 2026: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने कई वैकेंसी के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, PGT, TGT और दूसरे कई पोस्ट के रिजल्ट और मार्क्स DSSSB ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए हैं.  जो कैंडिडेट इन पोस्ट के लिए हुए  एग्जाम का हिस्सा थे. वे ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर लें. DSSSB रिजल्ट 2025 को PDF फॉर्मेट में अपलोड किया है, जिसमें अलग-अलग पोस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के रोल नंबर हैं. जिन कैंडिडेट्स के रोल नंबर लिस्ट में हैं, वे अगले सिलेक्शन स्टेज में जाएंगे, जिसमें स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू शामिल हैं.

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड की  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नतीजे कैसे चेक किए जा सकते हैं, आइए जानते हैं. 

DSSSB रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. DSSSB की और से जारी किए गए रिजल्ट को चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं.
  2. यहां पर होमपेज पर, "रिजल्ट्स" का सेक्शन होगा.  यहां पर संबंधित पोस्ट के रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर दें.
  3. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा और इसे डाउनलोड कर लें.

बता दें कि न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) में PGT (इंग्लिश) के पद के लिए टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए 2,007 कैंडिडेट के मार्क्स स्टेटमेंट पहले ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे. टियर 1 परीक्षा 7 जुलाई और 11 जुलाई, 2025 को हुई थी. इससे पहले, बोर्ड ने OARS पोर्टल पर सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों के लिए टियर 1 परीक्षा में शामिल 69 उम्मीदवारों के मार्क्स स्टेटमेंट भी अपलोड किए थे.

बता दें कि दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड एक ऑटोनॉमस रिक्रूटमेंट बॉडी है. यह बोर्ड दिल्ली सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट में "ग्रुप B" और "ग्रुप C" पदों की रिक्रूटमेंट को सेंट्रलाइज़ और आसान बनाने के लिए बनाया गया था.  इसका मुख्य लक्ष्य इंटरनेशनल टेस्टिंग स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके एक फेयर, ट्रांसपेरेंट और मेरिट-बेस्ड सिलेक्शन प्रोसेस पक्का करना है.

Featured Video Of The Day
TCS Case पर Maharashtra CM Devendra Fadnavis का EXCLUSIVE Interview | Manogya Loiwal