Pharmacist Homeopathy Result : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने कई अलग-अलग पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. अगर आपने Pharmacist (Homeopathy) या Craft Instructor (Fitter) के पद के लिए परीक्षा दी थी, तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट और रिजल्ट नोटिस अपलोड कर दिया है.
Pharmacist Homeopathy Result out : फार्मासिस्ट (Homeopathy) का रिजल्ट
DSSSB ने आयुष निदेशालय के तहत Pharmacist (Homeopathy) (पोस्ट कोड 72/23) के लिए रिजल्ट नोटिस नंबर 1600 जारी किया है. इसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जिन्होंने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शानदार प्रदर्शन किया है और अगले राउंड के लिए चुने गए हैं.
बोर्ड ने इसके साथ ही रिजेक्शन नोटिस (नंबर 1599) भी जारी किया है. इसमें उन लोगों के नाम हैं जिनके फॉर्म में कोई कमी थी या जो जरूरी योग्यता पूरी नहीं करते थे. इसलिए लिस्ट चेक करते समय अपना रोल नंबर ध्यान से देखें.
Pharmacist Homeopathy Result out : क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर (Fitter) के लिए सप्लीमेंट्री रिजल्ट
टेक्निकल एजुकेशन विभाग (DTTE) में Craft Instructor – Fitter (पोस्ट कोड 09/23) के लिए भी अच्छी खबर है. बोर्ड ने इसका सप्लीमेंट्री रिजल्ट नोटिस (नंबर 322) जारी किया है. इसमें कुछ और उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन्हें रिकॉर्ड्स की दोबारा जांच के बाद मौका मिला है.
Pharmacist Homeopathy Result out : अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर आपको Results या Latest Notices का सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करिए.
- अब अपनी पोस्ट (Pharmacist या Craft Instructor) के लिंक पर क्लिक करिए.
- आपके सामने एक PDF फाइल खुल जाएगी.
- इस PDF में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl + F दबाएं और अपना नंबर टाइप करें.
- अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, आप पास हैं. भविष्य के अपडेट्स के लिए बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें- Bihar Police SI Result 2026: बिहार पुलिस एसआई प्री रिजल्ट bpssc.bihar.gov.in पर जारी