दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली Research असिस्टेंट समेत कई पदों पर Vaccancy, 22 अप्रैल है लास्ट डेट

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 20,000 से 37,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Latest Jobs : देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में पढ़ाई करने के साथ-साथ नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने रिसर्च असिस्टेंट सहित कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. डीयू ने जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें रिसर्च असिस्टेंट के 3 और फील्ड इनविजिलेटर का एक पद शामिल हैं. वहीं, जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है.

क्या चाहिए योग्यता

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से अनुसंधान क्षेत्र से संबंधित विषय में या किसी भी सामाजिक विज्ञान विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पीएचडी/एमफिल/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

कितनी मिलेगी सैलरी

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 20,000 से 37,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस (यदि लागू हो) का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: JD Vance अमेरिका और ईरान में समझौता करा पाएंगे? Iran US Ceasefire | Pakistan |Trump