2 hours ago

CTET Feb 2026 Answer Key LIVE Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीटेट फरवरी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाला है. अगर आपने भी 7 और 8 फरवरी को हुई यह परीक्षा दी है, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आंसर की कब तक आएगी और आप अपनी गलतियों पर आपत्ति कैसे दर्ज करा सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई आज यानी 3 मार्च 2026 को किसी भी समय ctet.nic.in पर आंसर की का लिंक एक्टिव कर सकता है. हालांकि, बिहार के दो सेंटर्स पर परीक्षा रद्द होने के कारण 1 मार्च को दोबारा एग्जाम कराया गया था, इसलिए बोर्ड अब सभी सेट की आंसर की एक साथ रिलीज करने की तैयारी में है.

CTET February 2026 Exam Answer Key : CTET आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर "Login: CTET Feb 2026 Answer Key" टाइटल वाले लिंक आंसर की जारी होती ही एक्टिव हो जाएगा. 
  3. इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा.
  4. अपना रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड डालें.
  5. आपकी रिस्पॉन्स शीट के साथ आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

CTET February 2026 Exam Answer Key :CTET आंसर की 2026 पर ऑब्जेक्शन करने का तरीका

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • फिर आंसर key लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और dob डालिए.
  • चैलेंज सबमिट करने के लिए मौजूद लिंक पर क्लिक करिए.
  • अब चैलेंज करने के लिए सवाल चुनिए.
  • ‘अपडेट' लिंक पर जाएं.
  • सही जवाब का ऑप्शन चुनें.
  • ‘अपडेट' लिंक पर क्लिक करिए.
  • अब आप चैलेंज को फाइनल करिए.
  • हर CTET आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए आपको 1,000 रूपये भरने होंगे.
  • अब आप सबमिट बटन पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज सेव कर लीजिए.

CTET February 2026 Exam Answer Key  : सीटेट पास होने के बाद क्या होता है?

अब सवाल उठता है कि सीटेट पास होने के बाद क्या होता है? बता दें कि क्लास 1 से 5 और क्लास 6 से 8 के टीचर बनने का सपना देखने वाले लोगों को ये एग्जाम पास करना होता है. इस एग्जाम को पास करने वाले उम्मीदवार देश के किसी भी स्कूल में टीचर की नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
US Iran Israel War: जंग में फंसे यात्रियों की वापसी की तैयारी | Iran Israel War | BREAKING NEWS