CTET Result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 के परिणामों की घोषणा कर दी है. अब आप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का तरीका हम यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
- सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद CTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और DOB दर्ज करें.
- सबमिट बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर रख लें.
CTET Result 2026 OUT : परीक्षा का सफर और चुनौतियां
इस साल यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देशभर के 140 शहरों में आयोजित की गई थी. हालांकि, बिहार के दो केंद्रों पर प्रशासनिक कारणों से 7 फरवरी को पेपर-2 नहीं हो सका था, जिसे 1 मार्च 2026 को दोबारा आयोजित किया गया. 12 से 15 मार्च के बीच आंसर-की पर आपत्तियां मांगी गई थीं, जिसके बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.
CTET Result 2026 OUT : लाइफटाइम हुई सर्टिफिकेट की वैलिडिटी
अब क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि CTET सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम (Lifetime) के लिए वैलिड होगा. यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद आपको बार-बार सर्टिफिकेट रिन्यू कराने की चिंता नहीं करनी होगी. इसके अलावा, सीबीएसई उम्मीदवारों की मार्कशीट और सर्टिफिकेट को DigiLocker पर भी अपलोड करेगा, जिसे आप कभी भी सुरक्षित रूप से डाउनलोड कर सकते हैं.
CTET Result 2026 OUT : स्कोर सुधारने का सुनहरा मौका
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि CTET परीक्षा में बैठने के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं है. यदि आप पहले क्वालीफाई कर चुके हैं लेकिन अपना स्कोर सुधारना चाहते हैं, तो भी आप दोबारा परीक्षा दे सकते हैं.