पुलिस में जाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) एक बड़ा मौका लेकर आई है. CRPF ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन कांस्टेबल के कुल 9,195 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. यह उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है, जो कम उम्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को शामिल किया गया है. कुल 9,195 पदों में से 9,116 पद पुरुष उम्मीदवार, जबकि 79 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत अलग-अलग ट्रेड्स में वैकेंसी निकाली गई है.
- ड्राइवर
- कुक (रसोइया)
- मोची
- बढ़ई
- दर्जी
- सफाई कर्मचारी
यह भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन है. इसलिए देश के किसी भी हिस्से के उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकेंगे.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- ज्यादातर पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.
- ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास के साथ भारी वाहन (Heavy Transport Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी.
- कुछ टेक्निकल पदों के लिए आईटीआई (ITI) या संबंधित क्षेत्र में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी.
उम्र सीमा
उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी. ड्राइवर पद के लिए उम्र 21 से 27 साल तय की गई है. जबकि बाकी पदों के लिए 18 से 23 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
वेतनमान (Pay Scale)
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 3 के तहत हर महीने 21,700 से 69,100 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. इसके साथ केंद्र सरकार के दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे.
- आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू: 20 अप्रैल 2026
- आखिरी तारीख: 19 मई 2026
- संभावित परीक्षा (CBT): जुलाई 2026
एप्लीकेशन फीस
- सामान्य / OBC / EWS (पुरुष): 100 रुपये
- SC / ST / पूर्व सैनिक / सभी महिलाएं: फ्री
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) – जनरल नॉलेज, मैथ्स, रीजनिंग और लैंग्वेज से जुड़े 100 सवाल
फिजिकल एफिशिएंसी एंड स्टैंडर्ड्स टेस्ट (PST/PET) – इसमें दौड़, ऊंचाई और छाती का माप शामिल होगा
ट्रेड टेस्ट – जिसके पद के लिए अप्लाई किया है (जैसे खाना बनाना या गाड़ी चलाना), उसका प्रैक्टिकल टेस्ट होगा.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट