CRPF Constable Recruitment 2026: 9,000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा आज ही करें आवेदन!

CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 शुरू. 9,195 पदों के लिए 10वीं पास युवा 19 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन. भर्ती से जुड़ी फुल डिटेल जानिए यहां...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अगर आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास हैं, तो आप इन पदों के लिए पात्र हैं.

CRPF Constable Recruitment 2026: देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) के कुल 9,195 पदों पर भर्ती का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है.

भर्ती डिटेल: पदों की संख्या और योग्यता

CRPF द्वारा जारी इस अधिसूचना में रिक्तियों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है:

  • पुरुष उम्मीदवार: 9,096 पद
  • महिला उम्मीदवार: 79 पद
  • पायनियर विंग: 20 पद
शैक्षणिक योग्यता

अगर आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास हैं, तो आप इन पदों के लिए पात्र हैं. हालांकि, कुछ तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI या अनुभव की मांग की गई है.

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

अपनी पात्रता जांचने के लिए आयु सीमा का विशेष ध्यान रखें (गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर):

ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष.

अन्य ट्रेड्समैन पद: 18 से 23 वर्ष.

फीस: सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 है. वहीं SC/ST, भूतपूर्व सैनिकों और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है.

आवेदन कैसे करें? 

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 है. फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
  • CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "Constable Recruitment 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
  • सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें.
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म में अपनी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट जरूर लें.

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने निकाली 26 पदों पर भर्ती, जानें क्या है क्राइटेरिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
TCS Conversion: धर्मांतरण का 'गंदा खेल' TCS कांड में हुआ ये खुलासा सन्न कर देगा! Nida Khan | NDTV