रक्षा लेखा नियंत्रक जनरल (कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स-सीजीडीए) ने अलग-अलग क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल के कुल 12 पदों पर भर्ती निकाली है. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से मास्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/सीआईए/सीआईएसए प्रमाणन, बैचलर ऑफ लॉ वाले, डेटा एनालिटिक्स (एमटेक/पीएचडी वालों) के लिए भर्ती निकाली गई है. सीजीडीए की ओर से जारी किए गए भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो कि 8 मई तक चलने वाली है. जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दें.
यंग प्रोफेशनल के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी अधिकतम आयु 32 वर्ष होगी. वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
क्या है चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा. जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर 80,000 रुपये दिए जाएंगे.
क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सीजीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
- अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए ईमेल आईडी पर मेल कर दें.