Jobs for ITI Passed : आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कोचीन शिपयार्ड में 260 पदों पर भर्ती निकली है, जिसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के माध्यम से फैब्रिकेशन असिस्टेंस और आउटफिट असिस्टेंट के पदों को भरा जाएगा. जिसमें 113 पद फैब्रिकेशन असिस्टेंस के लिए और 147 पद आउटफिट असिस्टेंट के लिए हैं. आपको बता दें कि इस वैकेंसी के लिए आवेदन 21 फरवरी से शुरू हो चुका है, जो 16 फरवरी 2026 तक चलेगा. ऐसे में इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट का इंतजार न करें फटा-फटाफट अप्लाई कर दें.
यह भी पढ़ें- भारत की नर्सें क्यों छोड़ रही हैं देश? जापान बन रहा है नया ड्रीम जॉब डेस्टिनेशन
Cochin Shipyard Recruitment 2026- क्या चाहिए योग्यता
एकेडेमिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को दसवी पास होना आवश्यक है और साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई एनटीसी सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. इसके अलावा आवेदनकर्ता को न्यूनतम 3 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव अनिवार्य है.
अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग को भी आपके अनुभव के रूप में जोड़ा कंसीडर किया जाएगा, लेकिन इससे आपकी सैलरी नहीं तय की जाएगी.
आपको बता दें कि अनुभव की गणना 7 फरवरी 2026 तक की जाएगी.
Cochin Shipyard Recruitment 2026- कितना मिलेगा वेतन
- इन पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों की शुरूआती सैलरी 23,300 रुपये प्रति माह का बेसिक कंसोलिडेट वेतन दिया जाएगा. साथ एक्स्ट्रा काम करने के लिए आपको 5,830 रूपये तक भी भुगतान किया जा सकता है.
- इस लिहाज से आपकी मंथली इनकम 29,130 रुपये तक हो सकती है. वहीं, अगर किसी व्यक्ति के पास कोचीन शिपयार्ड या किसी अन्य बड़े शिपयार्ड का भीअनुभव है तो फिर इससे ज्यादा भी आपको वेतन मिल सकता है.
- इस भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 45 साल निश्चित की गई है. जिसकी गिनती 7 फरवरी 2026 के बेसिस पर होगी. वहीं, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में रिलैक्सेशन मिलेगी.
- ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और एससी-एसटी उम्मीदवारों को पांच साल की छूट दी जाएगी, जबकि दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को भी निर्धारित नियमों के अंतर्गत छूट मिलेगी.
- आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी, और ईडब्स्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रूपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क है. आपको बता दें कि आवेदन शुल्क की भुगतान ऑनलाइन ही होगा. बिना आवेदन फीस के आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा.
Cochin Shipyard Recruitment 2026- सेलेक्शन की प्रोसेस क्या होगी
चयन प्रक्रिया की बात करें तो यह पूरी तरह प्रैक्टिकल टेस्ट पर बेस्ड होगी, जो कुल 100 अंकों का होगा. अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम पास अंक निश्चित किया गया है. प्रैक्टिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और उसी आधार पर नियुक्ति की जाएगी. वहीं, बराबर अंक होने की स्थिति में उम्र में बड़े उम्मीदवार की प्रयोरिटी दी जाएगी.
Cochin Shipyard Recruitment 2026- कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोचीन शिपयार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा. इसके साथ आपको सारे जरूरी प्रमाण पत्र जिसमें फोटो और दस्तावेज शामिल हैं, अपलोड करना जरूरी है.
जरूरी बात आवेदन करने के बाद आप उसकी प्रिंट कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों सभालकर रख लीजिए.