झारखंड से लेकर कश्मीर तक, सिविल सेवा परीक्षा में आयुसीमा बढ़ाने की मांग; जानें किन राज्यों में कितनी छूट

Civil Service Exam Age Limit: जम्मू और कश्मीर और झारखंड में सिविल सर्विस एग्जाम की आयुसीमा को बढ़ाने को लेकर लगातार मांग की जा रही है. इससे पहले कई राज्यों ने ऐसी परीक्षाओं के लिए आयुसीमा में छूट दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राज्य सिविल सेवा के लिए आयुसीमा

Civil Service Exam Age Limit: लोक सेवा आयोग यानी UPSC के जरिए सिविल सर्विस का एग्जाम लिया जाता है. इस एग्जाम को पास करने वालों को IAS, IPS और विदेश सेवाओं में जाने का मौका मिलता है. इसके अलावा राज्यों की तरफ से भी एक सिविल सर्विस एग्जाम कराया जाता है, जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा (PCS) और पुलिस सेवा में नौकरी मिलती है. इसके लिए आयुसीमा अलग-अलग राज्यों में अलग है, अब कुछ राज्यों में इसे बढ़ाने की तैयारी या फिर मांग की जा रही है. इसमें जम्मू-कश्मीर और झारखंड जैसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश का नाम शामिल है. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि किन राज्यों में सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आयुसीमा में सबसे ज्यादा छूट दी गई है और अब बाकी राज्यों के युवा भी ऐसी मांग क्यों उठा रहे हैं. 

जम्मू-कश्मीर में प्रस्ताव की तैयारी

जम्मू और कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की सरकार है. यहां पिछले लंबे समय से जम्मू और कश्मीर कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (JKCCE) में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा में छूट देने की मांग हो रही है. इसी बीच अब बताया गया है कि सरकार उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा बढ़ाने वाले प्रस्ताव पर विचार कर रही है. बिना किसी आरक्षण के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अभी यहां आयुसीमा 32 साल है, जिसे बढ़ाकर 35 साल करने की योजना बनाई जा रही है.  

झारखंड विधानसभा में उठा मुद्दा

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा(JPSC) 2025 में भी आयुसीमा में बढ़ोतरी की मांग हो रही है. अब ये मामला झारखंड विधानसभा में भी गूंजा है. कई विधायकों ने मांग की है कि आयुसीमा में बदलाव किया जाए. साथ ही सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. JPSC के लिए 103 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें आयु सीमा के लिए 1 अगस्त 2026 को कटऑफ डेट बताया गया है. अभ्यर्थियों की मांग है कि कटऑफ डेट को 1 अगस्त 2018 किया जाना चाहिए. 

किन राज्यों में सबसे ज्यादा आयुसीमा

  • हरियाणा - 18 से 42 साल 
  • ओडिशा (OPSC) - 21 से 42
  • उत्तर प्रदेश (UPPSC) -  21 से 40 साल 
  • राजस्थान (RPSC) - 21 से 40 साल 
  • मध्य प्रदेश (MPPSC) - 21 से 40 साल 
  • बिहार (BPSC) - 20 से 37 साल 
  • कर्नाटक (KPSC) - 21 से 35 साल 
  • हिमाचल प्रदेश (HPPSC) - 21 से 35 साल  

बोर्ड एग्जाम में गलत सवाल आने पर छात्रों को कैसे मिलते हैं नंबर? जानें कहां होती है शिकायत

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump का 'रेस्क्यू' या ईरान का 'शिकार'? Trump |Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei