Government Job: यहां सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर आने वाली वैकेंसी, 11 अक्टूबर 2026 को हो सकती है परीक्षा

Teachers Vacency in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जा सकता है. इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती
AI Generated

Government Job in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों के संकट को दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में 5000 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जा सकता है.

इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे. इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, फीस और अन्य शर्तें विस्तृत जानकारी के साथ विज्ञापन जारी की जाएगी.

Photo Credit: AI Generated Image

यहां जारी होगा विज्ञापन

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ और स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा. इसके अलावा, भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम की ओर से किया जाएगा, जिसकी संभावित तारीख 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ें- Haryana Police PMT Date: 15 अप्रैल नहीं, अब इस दिन होगा हरियाणा पुलिस फिजिकल टेस्ट एग्जाम, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

Advertisement

बंजारा ने यह भी बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने की तारीख संबंधी जानकारी व्यापम की ओर से अलग से जारी की जाएगी. साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक व्याख्याता और शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए भी अलग से विज्ञापन जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर निकाली भर्ती, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

Advertisement

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Women Reservation Bill | महिला आरक्षण में भी 'Muslim एंगल'? | PM Modi
Topics mentioned in this article