Central Bank of India Recruitment 2026: 45 साल वालों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली वैकेंसी, 13 मार्च से पहले करें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीबीआई-एसयूएपीएस) ने फाइनेंशियल लिटरेसी सेंटर (एफएलसी) में काउंसलर के कुल 2 पदों पर भर्ती निकाली है. भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार काउंसलर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Central Bank of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने काउंसलर के कुल  2 पदों पर भर्ती निकाली है. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो समय रहते फॉर्म भर दें. सरकारी बैंक के साथ काम करने का ये एक अच्छा मौका है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मार्च, 2026 की है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें काउंसलर (एफएलसी अहिल्यानगर) का 1 और काउंसलर (एफएलसी धुले) का 1 पद शामिल है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कंप्यूटर नॉलेज के साथ एमएस ऑफिस, इंटरनेट और स्थानीय भाषा में टाइपिंग आनी चाहिए. 

क्या है आयु सीमा

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 45 साल तय की गई है. जबकि अधिकतम आयु 65 साल निर्धारित की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. 

क्या है भर्ती प्रक्रिया

कैंडिडेट का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने सैलरी के तौर पर 25,000 रुपए प्रति महीने मिलेंगे.

क्या है आवेदन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • होमपेज पर आवेदन का लिंक होगा. उसपर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों सही से भर दें.
  • साथ ही डॉक्यूमेंट्स, फोटो, और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें.
  • फिर फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें.
  • अधिक जानकारी के लिए एक बार भर्ती के नोटिफिकेशन को डिटेल में जरूर पढ़ लें.

आईएएनएस इनपुट के साथ

Featured Video Of The Day
Israel पर बम बरसाए लेकिन Iran ने किसे किया धन्यवाद? Saudi Arab में अमेरिकी बेस पर हमला | War News