सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 : अगर आप बैंकिंग क्षेत्र से रिटायर हुए हैं या आपके पास बैंकिंग की अच्छी जानकारी है, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए बड़ा मौका लेकर आया है. बैंक ने FLC काउंसलर (Financial Literacy Centre Counselor) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (अहमदनगर) और धुले जिलों के लिए निकाली गई है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें चयन के लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि सीधे इंटरव्यू के आधार पर आपका सिलेक्शन होगा.
Central bank of india Recruitment 2026 : आवेदन कैसे करें?
- यह आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन है. यानी आपको ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है, बल्कि फॉर्म भरकर पोस्ट के जरिए भेजना है-
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें.
- नोटिफिकेशन में दिए गए Annexure-A (एप्लीकेशन फॉर्म) का प्रिंट निकालें.
- अपनी फोटो चिपकाएं और अपनी सारी जानकारी (नाम, पता, अनुभव) सही-सही भरें.
- अपने जरूरी दस्तावेजों जैसे- आधार कार्ड, एजुकेशन सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस लेटर और रेजिडेंस प्रूफ की फोटोकॉपी (सेल्फ-अटेस्टेड) साथ लगाएं.
- लिफाफे के ऊपर बड़े अक्षरों में लिखें: "Application for the post of Counselor for CENT FLC-Ahilyanagar on contract".
Central bank of india Recruitment 2026 : कहां भेजें
Regional Head, Central Bank of India, Regional Office, Plot No. P-56 MIDC-Nagapur, AHILYANAGAR, Pin: 414111.
ध्यान रखें कि आपका आवेदन 13 मार्च 2026 से पहले पहुंच जाना चाहिए.
Central bank of india Recruitment 2026 : किन पदों पर होगी भर्ती?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI-SUAPS) ने कुल 02 पदों के लिए एप्लिकेशन मांगें हैं-
- काउंसलर (FLC अहिल्यानगर): 01 पद
- काउंसलर (FLC धुले): 01 पद
यह नौकरी कॉन्ट्रैक्ट (Contract) के आधार पर है, जिसकी शुरुआती अवधि 1 साल होगी. आपके काम के प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है.
Central bank of india Recruitment 2026 : सैलरी कितनी मिलेगी?
चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने कुल 26,000 रुपये दिए जाएंगे. इसमें 25,000 रुपये फिक्स्ड सैलरी और 1,000 रुपये मोबाइल व कन्वेंस खर्च के शामिल हैं. इसके अलावा अन्य कोई भत्ता नहीं मिलेगा.
Central bank of india Recruitment 2026 : कौन कर सकता है अप्लाई?
उम्मीदवार का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है. वहीं, अनुभव की बात करें तो प्राथमिकता उन बैंक अधिकारियों (Scale-I या ऊपर) को दी जाएगी जो रिटायर हो चुके हैं या जिन्होंने VRS लिया है. इसके अलावा, पूर्व सैनिक या सरकारी स्कूल के शिक्षक भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज की अच्छी समझ हो.
इसके अलावा उम्मीदवार को लोकल लैंग्वेज (मराठी/हिंदी) बोलने और लिखने में माहिर होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर (MS Office), इंटरनेट और टाइपिंग की बेसिक जानकारी होनी जरूरी है. साथ ही आवेदन करने वाला व्यक्ति अहिल्यानगर जिले का निवासी होना चाहिए.
Central bank of india Recruitment 2026 : उम्र सीमा
इस पद के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
Central bank of india Recruitment 2026 : जरूरी तारीखें
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 18 फरवरी 2026
आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 फरवरी 2026
आवेदन की आखिरी तारीख: 13 मार्च 2026