CBSE Recruitment Result 2026: सीबीएसई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें Merit list और Cut-Off

सीबीएसई ने ग्रुप A, B और C नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. 124 पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम और कट-ऑफ cbse.gov.in पर देखें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आपको बता दें कि इस भर्ती का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था.

CBSE Recruitment Result 2026 Out : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 2 मार्च 2026 को घोषित कर दिया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

CBSE Recruitment Result 2026 Out : कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.

वहां 'Recruitment' या 'Result' वाले लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.

रिजल्ट आपके सामने होगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें.

बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आप दौड़ में कहां खड़े हैं.

CBSE Recruitment Result 2026 Out : 124 पदों के लिए हुई थी जंग

सीबीएसई ने यह भर्ती अभियान कुल 124 खाली पदों को भरने के लिए चलाया था. इसमें असिस्टेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट डायरेक्टर, अकाउंट्स ऑफिसर, सुपरिटेंडेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. इन सभी पदों पर सीधी भर्ती (Direct Recruitment) की जानी है.

आपको बता दें कि इस भर्ती का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था. आवेदन करने की लास्ट डेट 27 दिसंबर 2025 रखी गई थी. वहीं, बोर्ड ने उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 29 और 30 दिसंबर का समय भी दिया था. उम्र की गणना के लिए 22 दिसंबर 2025 को आधार माना गया था.

CBSE Recruitment Result 2026 Out : अब आगे क्या ?

स्किल टेस्ट: उन पदों के लिए जहां जरूरी है.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: आपके कागजातों की जांच.

मेडिकल एग्जामिनेशन: स्वास्थ्य परीक्षण.

इन स्टेप्स को पार करने के बाद ही उम्मीदवारों को फाइनल जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा.

Featured Video Of The Day
अमेरिकी विमान को लेकर Kuwait के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान | Iran Israel War | Iran Attacked Kuwait